CM द्वारा डा. संजय सिंह को मिले सम्मान पर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने भी किया सम्मानित

मऊ। यू0पी0 मोटर्स ट्रान्सपोर्ट एसोसिएशन के कार्यालय पर ट्रान्सपोर्ट एसोसिएशन, मऊ द्वारा डा0 संजय सिंह को कोरोना काल में मरीजों के लिए किये गये उनके उत्कृष्ठ कार्य एवं उनके अभूतपूूर्ण योगदान के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नें 05 सितम्बर 2021 को सम्मानित किया गया। उसके उपलक्ष्य में ट्रान्सपोर्ट एसोसिएशन, मऊ द्वारा डा0 संजय सिंह को पुष्प गुच्छ और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर ट्रान्सपोर्ट एसोसिएशन, मऊ के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह नें कहा कि कोरोना जैसी महामारी में जहाॅ परिवार के लोग एक दूसरे के मदद करनें में असमर्थ थे अपने ही अपनों का शव लेने से इनकार कर रहे थे ऐसी स्थिति में डा0 संजय सिंह का कोरोना काल में आगे बढ़कर आना और लोगों की सेवा करना एक मिशाल है। उन्होने न केवल जनपद को पहला कोविड सेन्टर दिया बल्कि मरीजों से रूबरू होकर उनका इलाज किया। मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा दिया गया यह सम्मान न सिर्फ डा0 संजय सिंह के लिए बल्कि पूरे जनपद के लिए बहुत ही गर्व की बात है।
आगे उन्होने कहा कि प्रदेश स्तर पर हमारे जनपद का नाम रोशन करने वाले डा0 सिंह को ट्रान्सपोर्ट एसोसिएशन, मऊ के तरफ बहुत बहुत बधाई व हार्दिक शुभ कामना है तथा ईश्वर से प्रार्थना है कि ईश्वर उनको शक्ति दें ताकि वे आगे भी ऐसे ही सराहनीय व उत्कृष्ट कार्य करते रहें।
शारदा नारायण हास्पिटल के चेयरमैन डा0 संजय सिंह नें अपने उद्बोधन में ट्रान्सपोर्ट एसोसिएशन, मऊ द्वारा सम्मानित होने पर धन्यवाद देते हुए कहा कि यह सम्मान मेरे अकेले का नही है बल्कि पूरे शारदा नारायण हास्पिटल की टीम का है। उन्होनें कहा कि इस ऐतिहासिक कार्य में डा0 एकिका सिंह, डा0 सुजीत सिंह, डा0 मधुलिका सिंह एवं हास्पिटल का प्रत्येक सदस्य का भरपूर योगदान है। सभी के वजह से ही यह सम्भव हो पाया है। आगे बोलते हुए डा0 संजय सिंह नें कहा कि हम सबकों अब जरूरत है कि अपने जिम्मेदारियों को समझें । और उन्होने अपील किया कि कोरोना अभी गया नही हैं जो लोग भी वैक्सिन लगवा चुके हैं वह सोशल डिस्टेंस व माॅस्क का प्रयोग करें और जो लोग वैक्सिन नही लगवा पाये हैं वे जितनी जल्दी वैक्सिन लगवा लें। उन्होनें कहा कि सामाजिक कार्य करनें से व्यक्ति को तन-मन के अलावा मानसिक शान्ति भी मिलती हैं।
इस अवसर पर मुख्य रूप से डा0 एकिका सिंह, डा0 सुजीत सिंह, रो0 अजीत सिंह, अंगड़िया ट्रांसपोर्ट के अध्यक्ष अमरेश पाठक, मंत्री लालबहादुर पाण्डेय, पंकज पाण्डेय, अरूण सिंह, प्रकाश चन्द मिश्र, अशोक कुमार, देवेन्द्र यादव, प्रमोद कुमार, घनश्याम दास गुप्ता, प्रदीप, मनीष शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

