उत्तर प्रदेश

परिवारिक कलह से तंग आकर युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

मऊ। कोतवाली थाना क्षेत्र के ब्रह्मस्थान के पास एक व्यक्ति ने परिवारिक कलह से तंग आकर को फांसी लगाकर अपनी ईह लीला समाप्त कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं व्यक्ति की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मिली जानकारी के अनुसार देवेंद्र सिंह पुत्र स्वर्गीय शिव शंकर सिंह 42 वर्ष निवासी फतेहपुर थाना रानीपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के ब्रह्मस्थान के पास किराए का मकान में परिवार के साथ रहते थे और घर से बाहर किसी प्राइवेट कंपनी में ड्राइवर का नौकरी करते थे। छठ पूजा पर अपने परिवार में आए हुए थे। सोमवार की देर शाम लगभग 6:30 बजे पत्नी की तबीयत खराब को लेकर पत्नी से विवाद हो गया। गुस्से में आये पति ने अपने कमरे में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *