SSC संयुक्त स्नातक स्तर परीक्षा में MAU के आदित्य सिंह का देश में 810वां स्थान
मऊ। नगर के सहादतपुरा निवासी आदित्य सिंह पुत्र डॉ अखिलानंद सिंह (पूर्व प्रवक्ता) ने भारत सरकार में डिविजनल अकाउंटेंट के पद पर चयनित होकर जिले का नाम रौशन किया है। इन्होंने 2013 में नगर के देव पब्लिक स्कूल से हाई स्कूल, 2015 में इंटरमीडिएट तथा 2019 में काशी हिन्दू विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि प्राप्त की। इसके बाद वह एसएससी सीजीएल की तैयारी में जुट गए यद्यपि कोविड लॉकडाउन के कारण उन्हें अपनी पढ़ाई घर से ही करनी पड़ी बावजूद इसके इन्होंने इस परीक्षा में 810वां स्थान हासिल किया। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता, भाई तथा मित्रगण को दिया है। आदित्य को बधाई देने वालों में प्रमुख रूप आशुतोष पाण्डेय, आदित्य सिंह चंदेल, अमित सिंह, सिद्धार्थ सिंह, पंकज पांडेय आदि शामिल रहे।



