‘सक्षम परियोजना’ के तहत युवाओं और महिलाओं को मिला डिजिटल व वित्तीय सशक्तिकरण का प्रशिक्षण
मऊ। Bajaj Finserv और Entrepreneurship Development Institute of India (EDII), अहमदाबाद के संयुक्त तत्वावधान में ‘सक्षम परियोजना’ के अंतर्गत हट्ठी मदारी क्षेत्र में तीन दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय युवाओं एवं महिलाओं को वित्तीय साक्षरता, डिजिटल जागरूकता और प्रोडक्ट डेवलपमेंट के माध्यम से स्वरोजगार के लिए सक्षम बनाना रहा।
कार्यक्रम के दौरान परियोजना सहायक अधिकारी Rahul Kumar ने बताया कि यह पहल बजाज फिनसर्व की CSR नीति के अंतर्गत संचालित हो रही है, जो Uttar Pradesh के वाराणसी, मऊ, गोरखपुर, कुशीनगर और अयोध्या सहित Gujarat में भी चलाई जा रही है। उन्होंने बताया कि EDII के महानिदेशक Dr. Sunil Shukla और परियोजना निदेशक Dr. Amit Kumar Dwivedi के मार्गदर्शन में यह परियोजना आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभा रही है।
सहायक अधिकारी Laxmi Vishwakarma ने प्रतिभागियों को ई-कॉमर्स और डिजिटल पेमेंट के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से छोटे व्यवसायी अपने उत्पादों को बड़े बाजार तक आसानी से पहुंचा सकते हैं।
कार्यशाला में प्रतिभागियों को बैंकिंग, बीमा, बजट प्रबंधन, सुरक्षित ऑनलाइन लेनदेन, डिजिटल प्लेटफॉर्म के उपयोग तथा व्यवसाय विस्तार की रणनीतियों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। यह संपूर्ण कार्यक्रम प्रतिभागियों के लिए निःशुल्क रहा।
विशेषज्ञ Jameel Akhtar ने वित्तीय प्रबंधन की बारीकियों पर विस्तार से जानकारी साझा की, जिससे प्रतिभागियों को अपने व्यवसाय को बेहतर ढंग से संचालित करने में मदद मिलेगी। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय उद्यमियों और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

