अपना जिला

साहित्य चेतना समाज, मऊ इकाई द्वारा ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताओं का आयोजन

मऊ। साहित्य चेतना समाज की मऊ इकाई के तत्वावधान में सामान्य ज्ञान, गणित एवं निबन्ध प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिताएँ नगर के बड़ा पोखरा स्थित मुन्नी देवी सरस्वती विद्या मंदिर, सर्वोदय इंटर कॉलेज घोसी तथा दूधनाथ गुप्त उच्च माध्यमिक विद्यालय, मुहम्मदपुर इंदारा में आयोजित की गईं, जिनमें सैकड़ों विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

प्रतियोगिताएँ चार वर्गों में आयोजित की गईं—

कनिष्ठ वर्ग (कक्षा 4 से 6),

मध्यम वर्ग (कक्षा 7 व 8),

ज्येष्ठ वर्ग (कक्षा 9 व 10) तथा

वरिष्ठ वर्ग (कक्षा 11 व 12)।

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में 50 प्रश्न एवं गणित प्रतियोगिता में 25 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए। प्रत्येक सही उत्तर पर 2 अंक तथा गलत उत्तर पर 1 अंक की ऋणात्मक अंकन व्यवस्था लागू की गई।

निबन्ध प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों के लिए अलग-अलग विषय निर्धारित किए गए। कनिष्ठ वर्ग के लिए “खेल”, मध्यम वर्ग के लिए “शिक्षा”, ज्येष्ठ वर्ग के लिए “विज्ञान” तथा वरिष्ठ वर्ग के लिए “भारतीय पत्रकारिता” विषय रहा।

इंदारा केंद्र पर संस्था के अध्यक्ष बालकृष्ण ठरड एवं सचिव शिवम् पाण्डेय, घोसी केंद्र पर उपाध्यक्ष शिवाकान्त सिंह एवं राजकुमार राजभर तथा मऊ नगर केंद्र पर संयुक्त सचिव अरविन्द दूबे एवं त्रिवेणी जी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में बौद्धिक विकास, तार्किक क्षमता एवं सृजनात्मक लेखन को प्रोत्साहित करना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *