अपना जिला

IDA MAU के डॉ. एम. असलम अध्यक्ष व डॉ. फहद खान बने सचिव

मऊ। इंडियन डेंटल एसोसिएशन (IDA) मऊ शाखा में संगठनात्मक स्तर पर बड़ा बदलाव देखने को मिला है। IDA MAU वर्ष 2025–26 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें डॉ. एम. असलम को अध्यक्ष तथा डॉ. फहद खान को सचिव चुना गया।

संगठन ने भविष्य की निरंतरता और मजबूत नेतृत्व को ध्यान में रखते हुए वर्ष 2026–27 के लिए डॉ. अश्वनी सिंह को अध्यक्ष चुना है, जिससे IDA मऊ की कार्ययोजना को दीर्घकालिक दिशा मिल सके।

नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर डॉ. शैलजाकांत पांडे और डॉ. असगर अली को नामित किया गया है। वहीं संयुक्त सचिव के रूप में डॉ. अविनाश शर्मा, सहायक सचिव के रूप में डॉ. प्रियंका त्रिपाठी तथा कोषाध्यक्ष के पद पर डॉ. दीपक सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

शैक्षणिक और प्रशिक्षण गतिविधियों के लिए सीडीई (CDE) के रूप में डॉ. आसिफ उस्मानी को तथा सीडीएच (CDH) के लिए डॉ. आशीष बरनवाल और डॉ. मकसूद आरिफ को चुना गया है।

इसके अलावा जॉइंट एडिटर के पद पर डॉ. एस. फैसल को नामित किया गया है।

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक सक्रिय, पारदर्शी एवं प्रोफेशनल बनाने का संकल्प लिया। सदस्यों ने उम्मीद जताई कि यह नई टीम दंत चिकित्सकों के हितों के साथ-साथ जनस्वास्थ्य जागरूकता में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *