काम की बात

मऊ एसपी की शानदार पहल! दर्जनों स्कूल व कालेज के पास महिला पिंक चौकी का उद्घाटन

मऊ पुलिस ने शासन के मंशा के अनुसार एक शानदार कार्य किया है वह काम और जानदार तब हो गई जब पुलिस ने स्थान चयन के लिए जो जगह चुनी व काफी मुफीद स्थान पर है। मऊ के पुलिस अधीक्षक डा. इलामारन जी ने रोडवेज, रेलवे स्टेशन ही नहीं दर्जनों स्कूल व कालेज के लिए आने जाने वाले मुख्य रास्ते पर डीसीएसके पीजी कालेज के पास नवनिर्मित महिला पिंक पुलिस बूथ का उद्घाटन करके महिलाओं व बेटियों के लिए यह सौगात दिया है। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर शासन स्तर से चली कवायद को पुलिस अधीक्षक डॉ ईलामारन जी ने सोमवार को महिला पिंक बूथ का उद्घाटन किया।
पुलिस अधीक्षक डॉक्टर इलामारन जी ने कहा की शासन की मंशा के अनुरूप महिला पिंक चौकी का शुभारम्भ किया गया।
उन्होंने कहा कि इस चौकी से महिलाओं के साथ हुए अपराधों पर नियंत्रण मे सहयोग मिलेगा तों बदमाशों के खिलाफ त्वरित कार्यवाही होंगी।
उद्घाटन दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर अंजनी कुमार पाण्डेय, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अनिल कुमार सिंह व दर्जनों पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे। महिला पिंक बूथ का प्रभार उप निरीक्षक सपना को सौंपा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *