रे: ऑफ़ ह्यूमैनिटी ! इंसानियत की राह पर एक और कदम
मऊ। दिनांक 22 सितंबर 2025 को एम ए ए फाउंडेशन के कैंपस में रे: ऑफ़ ह्यूमैनिटी की तिमाही बैठक आयोजित हुई, जिसमें संस्था के भविष्य और समाज की बेहतरी के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
रक्तवीरों का सम्मान
यह तय हुआ कि पहले की तरह इस बार भी रक्तवीरों का सम्मान किया जाएगा। क्योंकि असली हीरो वही हैं, जो अपनी नसों से बहते खून से किसी की ज़िंदगी रोशन करते हैं। इस कार्यक्रम को पहले से भी ज़्यादा भव्य और यादगार बनाने का संकल्प लिया गया।
ब्लड केसेस की बढ़ती ज़रूरत
शहर में लगातार बढ़ रहे ब्लड केसेस को देखते हुए यह तय किया गया कि हर केस का सही तरह से वेरिफिकेशन किया जाए और फैमिली डोनेशन को प्राथमिकता दी जाए। ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि रक्त सिर्फ़ असली ज़रूरतमंद तक ही पहुँचे।
डर को हिम्मत में बदलना
कई लोग रक्तदान करना चाहते हैं, लेकिन डर की वजह से कदम पीछे खींच लेते हैं। संस्था का मकसद है कि ऐसे हर इंसान का हाथ पकड़कर उन्हें हिम्मत दी जाए – ताकि वे भी इंसानियत की इस पवित्र कड़ी से जुड़ सकें।
विस्तार और जागरूकता
मीटिंग में यह भी तय हुआ कि रे: ऑफ़ ह्यूमैनिटी को और अधिक लोगों तक पहुँचाया जाए, ताकि हर गली, हर मोहल्ले और हर दिल तक इंसानियत की यह आवाज़ पहुँचे।

