ब्राह्मण विकास परिषद मऊ के संरक्षक रामजी उपाध्याय की धर्मपत्नी का निधन
मऊ। डीएवी इंटर कॉलेज मऊ के पूर्व प्रवक्ता व ब्राह्मण विकास परिषद जनपद मऊ के संरक्षक श्रीराम जी उपाध्याय की धर्मपत्नी व दैनिक जागरण के थानीदास के पत्रकार राकेश उपाध्याय व जिलाध्यक्ष शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ संजय उपाध्याय की माता जी श्रीमती सुशीला उपाध्याय उम्र 81 वर्ष का दिनांक 24 सितंबर 2025 दिन बुधवार को रात्रि को 8 बजे निधन हो गया है। उनका पार्थिव शरीर मऊ नगर के गालिबपुर से रात्रि में पैतृक गांव बहरामपुर निकटतम थानीदास, अमिला के लिए चला गया। वहां से सुबह प्रातः 9:00 बजे उनकी शव यात्रा दोहरीघाट मुक्तिधाम के लिए जाएगी।
उनके निधन की सूचना मिलते ही डीएवी इंटर कॉलेज मऊ, डीएवी बालिका इंटर कालेज मऊ के अध्यापक अध्यापिका एवं गालिबपुर मोहल्ले सहित ब्राह्मण विकास परिषद एवं अधिवक्ता, पत्रकार बंधुओं ने दुख व्यक्त किया है और इस दुख की घड़ी में शोक संपत परिवार को सांत्वना दी है।

