एम.ए.ए फाउंडेशन की ठंड राहत पहल: जरूरतमंदों तक सीधे पहुंचेगी मदद, टीम बनाकर होगी पहचान
एम.ए.ए फाउंडेशन की पहल: ठंड से बचाव के लिए जरूरतमंदों तक पहुँचेगी मदद, बैठक में बनी रणनीति
मऊ। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी एम.ए.ए फाउंडेशन द्वारा गरीब, असहाय एवं बेसहारा लोगों को ठंड से बचाव के लिए कंबल व गर्म कपड़ों का वितरण किया जाएगा। हालांकि इस बार वितरण प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से टीम बनाकर अलग-अलग मुहल्लों में वेरिफिकेशन के बाद ही असली हकदारों तक सहायता पहुँचाने की रणनीति तय की गई है।
यह जानकारी एम.ए.ए फाउंडेशन के चेयरमैन जमाल अख्तर अर्पण ने डोमनपुरा स्थित फाउंडेशन कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान दी। बैठक में शहर के विभिन्न मुहल्लों से आए जिम्मेदार लोगों की सहभागिता रही।
असली जरूरतमंदों तक पहुंचेगी सहायता
चेयरमैन जमाल अख्तर अर्पण ने कहा कि बहुत से वास्तविक जरूरतमंद ऐसे होते हैं जो किसी के सामने हाथ नहीं फैलाते। हमारी टीम ऐसे लोगों को चिन्हित कर उनके घरों तक ठंड से बचाव की व्यवस्था करेगी।
उन्होंने कहा कि अक्सर देखा जाता है कि पेशेवर मांगने वाले कई जगहों से सहायता एकत्र कर लेते हैं, जबकि वास्तविक जरूरतमंद इससे वंचित रह जाते हैं। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए मुहल्ला-स्तरीय टीमों का गठन किया गया है, जो मऊ शहर के भीतर जरूरतमंद परिवारों की पहचान कर उन्हें सहायता उपलब्ध कराएगी।
सामाजिक सहभागिता की अपील
इस अवसर पर कामरेड फखरे आलम ने कहा कि यह हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है कि इस नेक कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लें और यह सुनिश्चित करें कि कोई भी गरीब परिवार ठंड के कारण परेशान न हो।
वहीं ऐमन मेम्बर ने कहा कि इस पुण्य कार्य में शामिल होने का अवसर मिलना सौभाग्य की बात है और टीम पूरे तन-मन से अपने दायित्व का निर्वहन करेगी।
संचालन और उपस्थिति

