दीप ऑटोमोबाइल्स में महिन्द्रा ने लॉन्च किए दो नए व्हीकल XUV 7XO और XEV 9S
आज़मगढ़। महिन्द्रा एंड महिन्द्रा कंपनी की ओर से शनिवार को जनपद के रानी की सराय थाना क्षेत्र अंतर्गत सहीदवारा स्थित सनबीम स्कूल परिसर में दो नए वाहनों XUV 7XO और XEV 9S को भव्य समारोह के बीच लॉन्च किया गया। यह आयोजन दीप ऑटोमोबाइल्स महिन्द्रा के तत्वावधान में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय अखिलेश मिश्रा (बीजेपी नेता) ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया और दोनों नए मॉडलों को जनता को समर्पित किया। उन्होंने शोरूम प्रबंधन, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इस सफल लॉन्च के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर महिन्द्रा कंपनी लखनऊ के मैनेजर राज सिंह एवं सूर्यांश अवस्थी ने बताया कि XUV 7XO और XEV 9S कई वेरिएंट में उपलब्ध हैं।
- XUV 7XO, लोकप्रिय XUV 700 का अपडेटेड वर्जन है, जिसमें अत्याधुनिक फीचर्स जोड़े गए हैं।
- वहीं XEV 9S महिन्द्रा की 7-सीटर इलेक्ट्रिक कार है, जो अपने सेगमेंट में पहली मानी जा रही है।
दीप ऑटोमोबाइल्स के सेल्स मैनेजर गौरव सिंह एवं तीरथ यादव ने बताया कि दोनों गाड़ियों को लेकर ग्राहकों में जबरदस्त उत्साह है और अब तक ऑनलाइन माध्यम से सैकड़ों बुकिंग व इंक्वायरी प्राप्त हो चुकी हैं।
लॉन्चिंग कार्यक्रम में प्रभात गुप्ता, प्रकाश गुप्ता, जनरल मैनेजर शाहनवाज़ अहमद सहित शोरूम के अन्य अधिकारी, कर्मचारी, ग्राहक, तथा शहर के प्रमुख बैंक व फाइनेंस संस्थानों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।



