शोक संदेश

रोटरी क्लब व आईडीए के सचिव के पिता डा. एमए खान का निधन

मऊ रोटरी क्लब के सचिव डा. ख़ालिद खान व इण्डियन डेंटल मेडिकल एसोसिएशन मऊ के सचिव डा. फहद खान के पिता हकीम डा. एमए खान का मंगलवार की शाम नगर के फातिमा अस्पताल में निधन हो गया। इधर वे कुछ दिनों से बीमार थे जहां उनका उपचार चल रहा था। निधन का समाचार सुनते ही लोगों ने परिजनों को शोक संवेदना व्यक्त किया। उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव मऊ जनपद के खालिसपुर लोगों के दर्शनार्थ रखा गया है।
अपने चिकित्सा कार्य के साथ सामाजिक सरोकार में डा. एमए खान बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते थे। वे रेड क्रॉस सोसाइटी के वरिष्ठ सदस्य सहित कई सामाजिक संस्थाओं से जुटे थे। उनके सरल स्वभाव व मृदुल व्यवहार के सभी क़ायल थे।
डा. एमए खान के जनाज़े की नमाज़ 14 जनवरी 2026 को बाद नमाज़े ज़ोहर 02 बजे दिन में खालिसपुर, अदरी आबाइ घर के पास अदा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *