रक्तवीर सम्मान समारोह – इंसानियत के हीरो को सलाम
मऊ। एम ए ए फाउंडेशन के प्रांगण में रविवार को एक प्रेरणादायक कार्यक्रम — “रक्तवीर सम्मान समारोह” का आयोजन रे: ऑफ ह्यूमैनिटी एवं रोटरी क्लब मऊ के संयुक्त तत्वावधान में एम ए ए फाउंडेशन कैंपस, मऊ गया, जिसमें समाज के सच्चे नायकों — रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अल्ताफ अंसारी (राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, समाजवादी पार्टी), अरशद जमाल, डॉ. ए. के. सिंह, डॉ. एस. खालिद खान, डॉ. शाहिद जमाल मैक्स, डॉ. जयप्रकाश सिंह, मुमताज खान, डॉ. हफीजुर्रहमान सनाबली तथा कामरेड फखरे आलम उपस्थित रहे।
इस अवसर पर रे: ऑफ ह्यूमैनिटी के अध्यक्ष जमाल अर्पण को अंगवस्त्र और यूथ आइकन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में लगभग 85 रक्तवीरों और 20 संस्थागत सदस्यों को सम्मानित किया गया जिन्होंने पूरे वर्ष नि:स्वार्थ भाव से रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की।
✳️ “परिवार से शुरू होती है सेवा” – जमाल अर्पण
संस्था के अध्यक्ष जमाल अर्पण ने कहा,
“रक्तदान के प्रति समाज में जागरूकता लाने के लिए मैंने पहले अपने बच्चों और भतीजों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। जब परिवार आगे आया, तो समाज अपने आप जुड़ गया। हमारी नीति है — पहले घर से शुरुआत करें और फिर समाज में बदलाव लाएँ।”
उन्होंने एम ए ए फाउंडेशन और रे: ऑफ ह्यूमैनिटी की टीम को धन्यवाद देते हुए कहा कि “हमारी टीमें हर वक्त, हर जरूरतमंद के साथ खड़ी रहती हैं।”
✳️ “खुद करें रक्तदान, तभी समाज बदलेगा” – अल्ताफ अंसारी
कार्यक्रम में बोलते हुए अल्ताफ अंसारी ने कहा,
“जमाल मेरे छोटे भाई जैसे हैं। उन्होंने कहा कि रक्तवीरों को सम्मानित करना है, तो मैंने अपने सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए। समाज में सोच बदलनी होगी — पहले खुद और अपने परिवार से रक्तदान करवाएँ, तभी समाज आगे बढ़ेगा।”
✳️ “जमाल अर्पण मऊ के मसीहा हैं” – चेयरमैन
शहर के चेयरमैन ने कहा,
“मैंने अपनी ज़िंदगी में ऐसा इंसान नहीं देखा जो बिना किसी स्वार्थ या राजनीतिक लाभ के समाज के लिए इतना समर्पित हो। जहां भी किसी की जरूरत होती है, वहाँ सबसे पहले जमाल अर्पण का नाम लिया जाता है।”
✳️ “रक्तवीरों का सम्मान, समाज का सम्मान” – रोटरी क्लब
डॉ. ए. के. सिंह (अध्यक्ष, रोटरी क्लब) ने कहा,
“यह हमारे लिए गर्व की बात है कि हमें रे: ऑफ ह्यूमैनिटी जैसी समर्पित संस्था के साथ काम करने का अवसर मिला।”
डॉ. एस. खालिद खान (सेक्रेटरी) ने जोड़ा,
“रक्तवीर वो हैं जो दूसरों की जान बचाने के लिए अपना रक्त समर्पित करते हैं — उनका सम्मान समाज की सबसे बड़ी ज़िम्मेदारी है।”
✳️ “रक्तदान — कुरआनी हिदायत और इंसानियत की राह” – डॉ. सनाबली
डॉ. हफीजुर्रहमान सनाबली, प्रिंसिपल मदरसा जामिया आलिया, ने कहा,
“कुरआन में फरमाया गया है — ‘जिसने एक इंसान की जान बचाई, उसने पूरी इंसानियत की जान बचाई।’ रक्तदान इंसानियत की सबसे बड़ी सेवा है।”
उन्होंने बताया कि उनके आग्रह पर मदरसे के कई छात्रों ने हाल ही में रक्तदान किया।
✳️ “रक्तवीर हमारे समाज की असली शान” – फखरे आलम
युवा नेता कामरेड फखरे आलम ने कहा,
“यह मेरे जीवन का पहला ऐसा मंच है जहाँ रक्तवीरों को सम्मानित किया जा रहा है। ऐसे युवा हमारे समाज की शान हैं और हमें गर्व है कि हम इनके साथ हैं।”
कार्यक्रम को सफल बनाने में रे: ऑफ ह्यूमैनिटी की टीम ने विशेष योगदान दिया।
समारोह सिर्फ एक सम्मान कार्यक्रम नहीं, बल्कि इंसानियत, सेवा और त्याग का पर्व बन गया।
🩸 “रक्तदान – जीवनदान है”
जो दूसरों को जीवन देता है, वही सच्चा रक्तवीर है।
रे: ऑफ ह्यूमैनिटी सलाम करता है हर उस इंसान को जिसने किसी अजनबी के लिए अपने खून की बूंद बहाकर इंसानियत को ज़िंदा रखा।



