रंगे हाथों रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई
मऊ। यूपी के मऊ जनपद के थाना हलधरपुर में तैनात दारोगा अजय सिंह को एंटी करप्शन टीम आजमगढ़ ने रंगे हाथों रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।
सूत्रों के मुताबिक़ दारोगा 20 हज़ार रुपये की रिश्वत ले रहे थे।
एंटी करप्शन टीम की इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।
स्थानीय लोग इस कदम का स्वागत कर रहे हैं और मांग कर रहे हैं कि ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों पर सख़्त कार्रवाई की जाए।
पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन जी की ईमानदार छवि और सख्त कार्यशैली को देखते हुए इस तरह की घटनाएँ पुलिस विभाग की साख पर धब्बा हैं।
जनता का मानना है कि ऐसे भ्रष्ट कर्मियों की पहचान कर जल्द से जल्द कार्रवाई होनी चाहिए।

