धर्म

श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास समिति ने शिवकुमार मिश्रा को सौंपा राष्ट्रीय मंत्री का दायित्व

मथुरा/प्रयागराज। श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास समिति वृंदावन–मथुरा–बरसाना–ब्रज धाम–गोकुलधाम ब्रज मंडल मंदिर के मुख्य पक्षकार एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश फलाहारी महाराज ने प्रयागराज निवासी शिवकुमार मिश्रा को संगठन का राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त किया है।

राष्ट्रीय महामंत्री अश्विनी कुमार शर्मा तथा राष्ट्रीय सह–संगठन मंत्री आचार्य सच्चिदानंद महाराज ने सनातन धर्म के प्रति शिवकुमार मिश्रा द्वारा किए जा रहे उल्लेखनीय सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों को देखते हुए यह महत्वपूर्ण दायित्व प्रदान किया।

“पूरी निष्ठा से करूंगा सेवा” — शिवकुमार मिश्रा

नई जिम्मेदारी मिलने पर शिवकुमार मिश्रा ने कहा—

“न्यास ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, मैं पूर्ण निष्ठा, समर्पण और लगन के साथ सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार एवं संगठन के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए कार्य करूंगा।”

उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति की रक्षा, सेवा और विस्तार उनके लिए प्रथम प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि अयोध्या, काशी और मथुरा को जोड़ने का उनका विशेष प्रयास है जो शीघ्र पूरा होगा।
नवीन दायित्व मिलने पर लोगों ने उन्हें शुभकामनाएँ और बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *