अपना जिला

SIR अभियान को सफल बनाने हेतु BJP की महत्वपूर्ण बैठक, पारदर्शी मतदाता सूची पर दिया जोर

मऊ। भारतीय जनता पार्टी द्वारा मतदाता गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को ध्यान में रखते हुए जिला पंचायत सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों तथा सभी मंडल अध्यक्षों को एसआईआर अभियान को प्रभावी रूप से सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक के मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री शिवभूषण सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस अभियान का मूल उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि मतदाता सूची में कोई फर्जी नाम न जोड़ा जाए और कोई भी पात्र मतदाता वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा इस अभियान को जमीनी स्तर पर पूरी गंभीरता से चला रही है, और कार्यकर्ता बूथ स्तर पर सक्रिय सहयोग कर रहे हैं ताकि मतदाता सूची को पूर्णतः त्रुटिरहित एवं पारदर्शी बनाया जा सके।

उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे बूथों पर विशेष सतर्कता बरतें और यह सुनिश्चित करें कि किसी भी स्थिति में फर्जी नाम सूची में शामिल न हों, साथ ही पात्र मतदाताओं के नाम हर हाल में सूची में दर्ज हों।

प्रदेश मंत्री ने इस अभियान को लोकतांत्रिक चुनाव प्रणाली को मजबूत और विश्वसनीय बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि वे मतदाताओं की सहायता हेतु घर-घर संपर्क अभियान चलाएँ और उन्हें गणना पत्रक भरने में सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम सूची में दर्ज होना चाहिए, क्योंकि यही मजबूत और सहभागी लोकतंत्र की नींव है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने तथा संचालन सचिंद्र सिंह ने किया।

इस अवसर पर विधायक रामविलास चौहान, सुनील कुमार गुप्त, बजरंगी सिंह, सूरज श्रीवास्तव, अशोक सिंह, अभिषेक सिंह, विनय कुमार, कृष्णकांत राय, राघवेंद्र राय शर्मा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *