रोजगार मेले का आयोजन 10 दिसंबर को
मऊ।जिला सेवायोजन अधिकारी अरविंद पाण्डेय ने जानकारी दी है कि जिला सेवायोजन कार्यालय, आईटीआई कैम्पस सहादतपुरा, मऊ में दिनांक 10 दिसंबर 2025 को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।
मेले में विजन इंडिया – मारुति सुजुकी गुजरात द्वारा ट्रेनी ऑपरेटर के पदों पर चयन प्रक्रिया संचालित की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए निम्न विवरण निर्धारित किया गया है—
- पद: ट्रेनी ऑपरेटर
- शैक्षिक योग्यता: आईटीआई (संबंधित ट्रेड)
- वेतन: ₹25,300
- आयु सीमा: 18 से 26 वर्ष
- कार्यस्थल: नोएडा
- चयन प्रक्रिया: साक्षात्कार (इंटरव्यू)
सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि मेले में भाग लेने वाले सभी अभ्यर्थियों का रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है।
पंजीकरण के बाद अभ्यर्थियों का कैंपस चयन रोजगार संगम पोर्टल के माध्यम से ही किया जाएगा।
