मरीजों में फल वितरित कर मनाई गई स्वर्गीय विमला तिवारी की दूसरी पुण्यतिथि
आजमगढ़ तथा पूर्वांचल के लोकप्रिय मंच संचालक एंकर अभय तिवारी की दादी स्व. विमला तिवारी की दूसरी पुण्यतिथि पर रविवार को विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। दिन की शुरुआत अभय तिवारी ने अपने मतौलीपुर स्थित आवास पर परिवारजनों के साथ दादी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि देने से की।
दादी की स्मृति में अभय तिवारी अपने पूरे दल के साथ मंडलीय जिला चिकित्सालय, आजमगढ़ पहुंचे, जहाँ उन्होंने लगभग 200 मरीजों को फल वितरित कर पुण्यतिथि को सार्थक बनाया। मरीजों के बीच फल वितरण के दौरान वातावरण भावुकता से भर गया।
मीडिया से बातचीत करते हुए भावुक अभय तिवारी ने कहा—
“घर नहीं रहती दहलीज नहीं रहता,
दीवारो-दर नहीं रहता,
घर में बुजुर्ग ना हों तो घर घर नहीं रहता।”
उन्होंने आगे कहा कि “आज के ही दिन हमारे परिवार के एक युग का अंत हो गया था। दादी को बिछड़े दो वर्ष हुए, जो मुझे बीस वर्षों जैसा महसूस होता है। जानता हूं प्रत्यक्ष मिलना अब संभव नहीं, पर जो भी हूं—आपके आशीर्वाद का ही विस्तार हूं। जहां भी हों, कृपया अपना आशीर्वाद बनाए रखें; मैं हर जंग जीत जाऊंगा।”
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बाबा बैजनाथ जी पीजी कॉलेज के प्रबंधक संजय कुमार राय रहे, जिन्होंने परिवार के इस मानवीय पहल की सराहना की।
इस अवसर पर द मिडिएटर इन्फो मीडिया के उप प्रबंधक जगदंबा उपाध्याय, प्रधान उज्जवल पाठक, प्रवीण उपाध्याय, अभिषेक उपाध्याय, आकाश राय, अंगद उपाध्याय, अभिषेक तिवारी, शिवम् राय सहित कई लोग उपस्थित रहे।

