पुण्य स्मरण

स्व. सुभाष चन्द्र उपाध्याय की चौथी पुण्यतिथि पर असहाय जनों को वस्त्र वितरित, भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित

आजमगढ़।वरिष्ठ पत्रकार जगदंबा उपाध्याय के पिताजी स्वर्गीय सुभाष चन्द्र उपाध्याय की चौथी पुण्यतिथि पर रविवार को भावपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। दिन की शुरुआत जगदंबा उपाध्याय ने अपने परिवार के साथ अपने आवास पर पिता के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने से की। परिवारजनों के साथ उन्होंने स्व. उपाध्याय के व्यक्तित्व, आदर्शों और समाजसेवी जीवन को याद करते हुए उन्हें नमन किया।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के पश्चात सभी परिजन गौरीशंकर घाट पहुंचे, जहाँ स्व. उपाध्याय की स्मृति में असहाय एवं जरूरतमंद लोगों में वस्त्र वितरण किया गया। सामाजिक सरोकार से जुड़े इस कार्यक्रम में गर्म कपड़े और उपयोगी वस्त्रों का वितरण कर उनके मानवसेवी जीवन को सार्थक रूप से याद किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि स्वर्गीय सुभाष चन्द्र उपाध्याय हमेशा मानव सेवा, सरल स्वभाव और सादगीपूर्ण जीवन के लिए जाने जाते थे। उनकी स्मृति में इस तरह के कल्याणकारी कार्य करना उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का एक सुंदर प्रयास है।

इस अवसर पर नीरज, अभिषेक, सुशील सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे और उन्होंने उपाध्याय परिवार के इस समाजसेवी कदम की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *