शोक संदेश

युवा अधिवक्ता जय प्रकाश सिंह ( जेपी ) का निधन

मऊ | सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन, मऊ के सदस्य एवं वरिष्ठ अधिवक्ता जय प्रकाश सिंह (निवासी–छिछोर) का वुधवार को असामयिक निधन हो गया। जेपी के निधन से पूरे अधिवक्ता समाज में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके अचानक स्वर्गवास की सूचना मिलते ही अधिवक्ताओं, न्यायिक अधिकारियों एवं शुभचिंतकों में गहरा दुःख व्याप्त हो गया।

जय प्रकाश सिंह अपने सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व एवं अधिवक्ता हितों के प्रति सदैव समर्पित रहने के लिए जाने जाते थे। उनके निधन को अधिवक्ता समाज के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।

इस दुःखद अवसर पर सभी अधिवक्ताओं ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकसंतप्त परिवारजनों को इस कठिन घड़ी में दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

One thought on “युवा अधिवक्ता जय प्रकाश सिंह ( जेपी ) का निधन

  • Piyush gupta

    शत शत नमन

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *