बीएसएनएल के पूर्व एसडीओ जनार्दन राय का निधन
मऊ नगर के भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) में लंबे समय तक एसडीओ और बाद में अवकाशप्राप्त मंडल अभियंता (दूरसंचार) रहे जनार्दन राय का वाराणसी में निधन हो गया। उनके निधन की सूचना से मऊ और बड़ागांव क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
मूलरूप से बड़ागांव निवासी जनार्दन राय, पूर्व केंद्रीय मंत्री कल्पनाथ राय के बेहद करीबी माने जाते थे। दूरसंचार विभाग में अपने कार्यकाल के दौरान राय की कार्यकुशलता और त्वरित समाधान की क्षमता के कारण उनकी क्षेत्र में विशेष पहचान थी। टेलीफोन और मोबाइल सिम से जुड़ी समस्याओं को वे तत्परता से हल कराने के लिए जाने जाते थे। विभागीय कर्मचारियों से लेकर आम जनता तक में उनकी मजबूत पकड़ और लोकप्रियता थी।
उनके निधन पर भाजपा मऊ एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हौसला प्रसाद उपाध्याय, एडवोकेट हरिद्वार राय, एडवोकेट देवेश राय, प्रदीप कुमार सिंह, चंदन ब्रह्मयोगी, तथा बीएसएनएल के कई अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने गहरा शोक व्यक्त किया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और परिवार को दुःख सहने की शक्ति दे।

