मऊ में गैरेज के अंदर खड़ी कार में लगी आग
मऊ। नगर के थाना दक्षिण टोला क्षेत्र के मिर्जाहादीपुरा स्थित सिटी हॉस्पिटल के सामने मौजूद एक दुकान बनी गैरेज में अचानक भीषण आग लग गई। गैरेज से धुआं उठते देख इधर-उधर से गुजर रहे लोगों ने तत्काल हल्ला मचाना शुरू किया। इसी बीच किसी ने दक्षिण टोला पुलिस को सूचना दिया। आग लगी कि सूचना पाते मौके पर दक्षिण टोला पुलिस पहुंच गई और आनन-फानन में दोनों तरफ के आवाजाही को रोक दिया। उसके तुरंत बाद पुलिस ने फायर कर्मियों को सूचना दिया। सूचना मिलते ही फायर कर्मियों की टीम मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने के प्रयास में लगी हुई है।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की देर शाम लगभग 7:00 बजे मिर्जाहदीपुरा स्थित मुख्तार अहमद पुत्र हाजी फारुख चियाँ वाले का गैरेज रोड पर ही सिटी हॉस्पिटल के सामने एक दुकान में है। गैरेज में लोगों का चार पहिया वाहन खड़ा था। अचानक देर शाम गैरेज में भीषण आग लग गई। आग की लपटें देख लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दिया। सूचना पाते ही मौके पर दक्षिण टोला थाने की पुलिस पहुंच गई और दोनों तरफ के आवागमन को तत्काल प्रभाव से रोक दिया और तुरंत फायर ब्रिगेड कर्मियों को आग लगने की सूचना दिया। आग लगने की सूचना पाते ही फायर कर्मी 2 दमकल गाड़ी के साथ घटनास्थल पहुंच गए और आग बुझाने का प्रयास लगातार कर रहे है। इस दौरान लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुटी हुई है। बताया जा रहा है गैरेज में दो कार खड़ी थी। दोनों आग से जलकर स्वाहा हो गई। आग के कारणों का पता अभी नहीं चल सका है।


