मिसाल-ए-मऊ

मऊ के ईशान को सैम हिगिनबॉटम कृषि प्रौद्योगिकी और विज्ञान विश्वविद्यालय में स्वर्ण पदक

प्रयागराज। सैम हिगिनबॉटम कृषि प्रौद्योगिकी और विज्ञान विश्वविद्यालय (इलाहाबाद कृषि संस्थान) के 13वें दीक्षांत समारोह में मऊ के ईशान राय को एमएससी (एजी) कृषि विस्तार और संचार विभाग में उनके स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में विश्वविद्यालय में सर्वाधिक अंक लाने पर कुलपति जेऐ आलिवर के द्वारा वृहस्पतिवार को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया।
मऊ निजामुद्दीन पुरा निवासी बैंक ऑफ इंडिया के सेवा निर्वित शाखा प्रबंधक एएन राय के भतीजे व पूर्वांचल सरकारी कताई मिल बहादुरगंज में लेखाधिकारी जितेंद्र राय के पुत्र ईशान राय के इस सफलता पर मित्र शुभचिंतक परिवार एवं मऊ वासियों सहित सभी लोग गदगद हैं। लोगों का कहना है कि ईशान का यह सफलता मऊ के लिए गौरव की बात है।

ईशान ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट लिटिल फ्लावर चिल्ड्रन स्कूल से बीएससी सैम हिगिनबॉटम कृषि प्रौद्योगिकी और विज्ञान विश्वविद्यालय से पास किया है।
इस सफलता का श्रेय बड़े पिता एएन राय को दी।
बधाई देने वालों में रूप से अपने माता पिता और अपने सभी परिवार जन और मेरे गुरु जनों का आभार व्यक्त करता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *