मुख्य सचिव दुर्गा मिश्रा ने पहाड़ीपुर के परिषदीय विद्यालय के बच्चो से किया संवाद
@पवन कुमार पाण्डेय…
मधुबन।शिक्षा क्षेत्र फतेहपुर मंडाव के प्राथमिक विद्यालय पहाड़ीपुर पर शुक्रवार को मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन दुर्गा शंकर मिश्र, प्रमुख सचिव बेसिक व माध्यमिक दीपक कुमार, स्कूली शिक्षा महानिदेशक विजय किरण आनंद ने डिजिटल स्मार्ट स्क्रीन के माध्यम से समीक्षा बैठक की तथा बच्चों से संवाद स्थापित किया। मुख्य सचिव बच्चों से बीते त्यौहार दीपावली, भैया दूज व गोवर्धन पूजा पर जानकारी लिए। बच्चों द्वारा प्राप्त सही जानकारी पर बच्चों से तालियां बजवाई। बच्चों को कविता पढ़ने को कहा,बच्चों ने कविता पाठ किया। संयुक्त टीम द्वारा बच्चों के कविता वाचन पर शबाशी दी गई। इस दौरान मुख्य सचिव ने स्वयं गोवर्धन पूजा पर प्रकाश डालते हुए विस्तार से कहानी बताए। विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका सना कमर तथा शिक्षिका रेखा मौर्या से विद्यालय में कायाकल्प तथा डिजिटल स्मार्ट स्क्रीन लगने से शैक्षणिक उन्नति के बारे में जानकारी हासिल किया। मुख्य सचिव ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि वकील अहमद से अमृत सरोवर के प्रगति रिपोर्ट के बारे में जानकारी हासिल किया। प्रमुख सचिव माध्यमिक व बेसिक दीपक कुमार ने बच्चों द्वारा दिए गए उत्तर से संतुष्ट होकर बच्चों से जल्द ही मिलने की बात कही। तथा खेलकूद की सामग्री उपलब्ध कराने के साथ ही खेल कोच विद्यालय में उपलब्ध कराने के लिए आश्वस्त किया। समीक्षा बैठक के दौरान स्कूली शिक्षा महानिदेशक विजय किरन आनंद ने संतुष्टि जाहिर करते हुए सुधार के निर्देश दिए। इस दौरान डीआईओएस, बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ संतोष कुमार सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार सिंह, अरविंद पांडेय, राकेश कनौजिया, संजय तिवारी आदि मौजूद रहे।

