अथर्व ह्यूमन डेवलपमेंट निधि कंपनी लि. के देवरिया ब्रांच का उद्घाटन
० महिलाओ के विकास से देश की तरक्की:
देवरिया। भारत सरकार के कार्पोरेट मंत्रालय के द्वारा निर्देशित अथर्व ह्यूमन डेवलपमेंट निधि लिमिटेड के देवरिया ब्रांच का फीता काट कर उद्घाटन करते हुए वरिष्ठ डायरेक्टर आर के सिंह ने बताया कि सशक्त महिला से ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण होता है। आत्मनिर्भर महिलाओं की राष्ट्र के आर्थिक विकास तथा चरित्र निर्माण , तथा सशक्त समाज का निर्माण करती हैं । अथर्व निधि कंपनी महिलाओं को सशक्त करने में निरंतर भूमिका निभा रही है कंपनी का मुख्य उद्देश्य समाज के निचले स्तर तक के छोटे व्यवसायियों को व्यवसाय हेतु सुविधा मुहैया कराकर उन्हें साहूकारो तथा ब्याज खोरो के चंगूल से मुक्त करना तथा छोटे छोटे व्यवसायी को व्यवसाय का अवसर उपलब्ध करना है । इस अवसर देवरिया ब्रांच हेड सज्जन सिंह ने ग्राहकों से कहा कि कंपनी अपने ग्राहकों के हितों का पूरा ख्याल रखेगी और 24 घंटे सेवा के लिए उपलब्ध रहेगी। इस अवसर पर एरिया फील्ड अफसर विशाल दुबे ने कहा कि कंपनी ग्राहकों को जरूरत की हर सुविधा उनके घर तक पहुंचाने का प्रयास करेगी तथा परिवारिक रिश्ते निभाएगी।
इस अवसर पर बिजनेस हेड युसूफ खान ने कहा कि महिला व्यवसायियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए धन्यवाद दिया। इस अवसर पर दिव्यांश द्वारा अतिथियों एवम ग्राहकों स्वागत एवम सम्मान किया गया। कंपनी के फाइनेंन्सियाल एडवाईजर अनिल श्रीवास्तव ने धन्यवाद देते हुए बताया की कंपनी द्वारा हर आवश्यकता मंद व्यवसायियों को हर प्रकार की सुविधा प्रदान की जाएगी । इस अवसर पर महिला व्यवसायी रेनु देवी , वबिता, रेनु सहनी, पार्वती, प्रमिला, गुडी, पूजा, मुन्नी, संगीता, गीता, सीता, रीना सहित दर्जनों महिला व्यवसायी उपस्थित रही।

