अपना जिला

समाधान दिवस पर 70 मामलों में निस्तारण शून्य, प्रमुख सचिव मुकेश मेश्राम ने ली अधिकारियों की क्लास

(पवन कुमार पाण्डेय)
मधुबन । शनिवार को समाधान दिवस आयोजन के दौरान कुल 70 फरयादियों ने अपने समस्याओं को लेकर न्याय की गुहार लगाई । लेकिन निस्तारण शून्य रहा । जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन शुरू किया गया । जिसके कुछ देर बाद प्रमुख सचिव एवं जनपद के नोडल अधिकारी मुकेश मेश्राम अचानक पहुंच गए । जिससे मौके पर अफरातफरी मचा रहा। इसके उपरांत प्रमुख सचिव ने फरयादियों की समस्याओं को सुना । सिकड़ीकोल सारंग पूर के दशरथ, शारदा, उर्मिला, लालती आदि ने गांव को बाढ़ग्रस्त घोषित किए जाने की मांग किया । वर्तमान में यह गांव पूरी तरह बाढ़ के पानी से डूबा हुआ है । वहीं इन लोगों ने राहत सामग्री के वितरण में लेखपाल द्वारा भेद भाव का भी आरोप लगाया । नगर पंचायत मधुबन वार्ड-8 के सभासद विनोद कुमार ने तहसील गेट के निर्माण का मुद्दा उठाया तो वहीं भाजपा के जिला मंत्री बबलू ठठेरा ने मधुबन में अप्रैल माह से ही बंद पड़े आधार कार्ड केंद्र को चालू किए जाने, नगर पंचायत में मोबाइल ट्रांसफार्मर की उपलब्धता, हैवतपुर में  पिछले एक साल से बंद पड़े पानी टंकी को चालू किए जाने, खेल के मैदान में मिट्टी कार्य कराये जाने, विद्युत समस्या सहित कई मुद्दों को लेकर ज्ञापन सौंपा । इस दौरान 70 फरयादियों ने न्याय की गुहार लगाई ।इसके उपरांत प्रमुख सचिव एवं जिलाधिकारी ने सभी मामलों के निस्तारण के लिए सम्बंधित विभाग को अग्रसरित कर दिया। तहसील दिवस में मौजूद प्रमुख सचिव ने उपस्थित सभी विभाग के अधिकारियों को पूरी ईमानदारी और कर्तब्यनिष्ठा से काम करने की नसीहत दी । उन्होंने पुलिस विभाग को विशेष रूप से अपने रवैया में बदलाव लाए जाने को कहाकि आप अपनी ऐसी छबि बनाए की लोग बेखौफ़ हो कर थाना में आ जा सकें । उन्होंने इस सम्बन्ध में एक घटना का भी उल्लेख किया ।इस अवसर पर एएसपी, सीडीओ, सीएमओ, एसडीएम मधुबन, सीओ मधुबन सहित जिला के सभी अधिकारी मौजूद रहें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *