बाढ से निपटने में हुई लापरवाही तो होगी कार्रवाई : मुकेश मेश्राम

(पवन कुमार पाण्डेय)
मधुबन । प्रमुख सचिव व जनपद के नोडल अधिकारी मुकेश मेश्राम ने शनिवार को मधुबन क्षेत्र के बाढ़ ग्रस्त इलाकों का दौरा किया तथा बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं से अवगत हुए । इस दौरान उन्होंने ने मातहतों को चेताया कि बाढ़ की विभिषिका से निपटने में लापरवाही बरती गई तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी । गौरतलब है कि घाघरा के जल स्तर में लगातार वृद्धि के चलतें देवारा क्षेत्र के सभी पुरवे पानी के जद में है बाढ़ पीड़ितों को अपने दैनिक कार्यों को करनें में दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है । जिसको लेकर प्रशासनिक कवायद तेज हो गई है। जिसका जायजा लेने के लिए जनपद के नोडल अधिकारी मुकेश कुमार मेश्राम बाढ़ चौकी दुबारी, परसियाजयरामगिरि, हाहा नाला आदि का निरीक्षण किया । इस दौरान हाहा नाला पर पाया कि जल स्तर 66.72 सेंमी है जो खतरा बिन्दु से 41 सेमी ऊपर बह रहा है। मातहतों को निर्देशित किया कि बाढ़ पीड़ितों के राहत एवं बचाव में किसी प्रकार की प्रशासनिक लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी ।साथ ही पानी से घिरे चक्कीमुसाडोही, धर्मपुर विशुनपुर,टाड़ी, धुस सहित एक दर्जन से पुरवे पानी के जद में है । जहां नावों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए । इस अवसर पर जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल,सीडीओ राम सिंह, अपर जिलाधिकारी के हरि सिंह, उपजिलाधिकारी लालबाबू दुबे, सीओ अमित कुमार सिंह ,प्रभारी निरीक्षक विमल प्रकाश राय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी रहें ।




