मधुबन में बाढ़ पीड़ितों में बांटा गया राहत सामग्री

(पवन कुमार पाण्डेय)
मधुबन । पीएचसी सुग्गीचौरी के निरीक्षण के बाद विधान परिषद सदस्य बिन्टोलिया पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं से अवगत हुए । इस दौरान पीड़ितों ने प्रशासन पर राहत व बचाव के नाम पर खाना पूर्ति करने का आरोप लगाया । जिसे गंभीरता से लेते हुए विधान परिषद सदस्य एके शर्मा ने सक्षम अधिकारियों को निर्देशित कर चेताया कि यदि लापरवाही बरती गई तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी । इसके उपरांत विधान परिषद सदस्य ने बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित करतें हुए हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया । साथ ही घाघरा के किनारे पहुंच कर कटान का जायजा लिया ।तथा सिंचाई विभाग के अधिकारियों से कटान रोकने के लिए चर्चा करतें हुए हर संभव पहल करने के निर्देश दिए । इस अवसर पर सीआरओ हंसराज यादव, उपजिलाधिकारी लालबाबू दुबे, तहसीलदार राहुल गुप्ता, अधिशासी अभियंता बीरेन्द्र पासवान ,उत्पल राय ,भरत भैया, अखिलेश सिंह, मुन्ना सिंह, राधेश्याम आदि रहें ।




