भाजपा नेता के पहल पर नाव की हुई व्यवस्था

( पवन कुमार पाण्डेय )
मधुबन। तहसील क्षेत्र के ताल रातोई में बाढ़ का पानी बढ़ने तथा शुक्रवार की रात हुई बारिश के कारण चारो तरफ पानी जमा है। जिससे ताल रतोई के लोगों को गांव से मुख्य सड़क तक जाने तथा पशुओं के चारा के लिए दुश्वारियो का सामना करना पड़ रहा है। जिसकी जानकारी मिलते ही भाजपा नेता भरत भैया गांव पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत हुए। तथा
त्वरित समाधान के लिए तहसील प्रशाशन से बात कर नाव की व्यवस्था के लिए पहल किया। वही ग्रामीणों ने बाढ़ के पानी के बढ़ने से अपनी फसल नुकसान की समस्या को बताया। जिस पर भरत भैया द्वारा तहसील प्रशासन से मुआवजा दिलाने की बात कही। इस मौके पर जिला मंत्री बबलू ठठेरा, जिला महामंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा नरेंद्र मल्ल निराला,मंडल अध्यक्ष आलोक मल्ल, मन्नू भारती , ज्ञान प्रकाश मल्ल, शुभम सिंह बघेल आदि मौजूद रहें।




