अपना जिला

धराशायी प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय के निर्माण के लिए प्रधान ने सौंपा MLC एके शर्मा को ज्ञापन

■ माडल PHC के रूप में विकसित होगा सुग्गीचौरी

(पवन कुमार पाण्डेय)
मधुबन । स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुग्गीचौरी में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के निरीक्षण के दौरान विधान परिषद सदस्य एके शर्मा ने कहां कि एक महीने के अंदर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में बदलाव दिखेगा । तथा यह पीएचसी माडल पीएचसी के रूप में विकसित किया जाएगा । विधान परिषद सदस्य एके शर्मा स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए जनपद के सीएचसी एवं पीएचसी को गोद लिए जाने के क्रम में घाघरा के तटवर्ती भाग पर स्थित पीएचसी को गोद लिया है । निरीक्षण के दौरान पीएचसी में सीसी रोड़, तकनीकी व्यवस्था के साथ ही चिकित्सकों की तैनाती का भरोसा दिलाया ।आगें उन्होंने ने कहां योगी एवं मोदी के सरकार ने विकास की गति को तेज किया है ।योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति को मिल रहा है ।जिससे विपक्षी पार्टियां घबडाहट में है ।तथा आगामी चुनाव में विपक्षी दलों को जबाब देने के लिए तैयार बैठी है । इस दौरान लोकया ग्राम सभा में वर्ष 2012 से धराशायी प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय के निर्माण के लिए प्रधान एवं ग्रामीणों के पहल के बाद भी प्रशासनिक संवेदनहीनता के चलते निर्माण नहीं कराया गया । जिससे गांव के बच्चों को दो किलोमीटर दूर भटिया गांव में स्थित विद्यालय से संबंध किया गया है । जिससे बच्चों को आने जाने में दुश्वारियों का सामना करना पड़ता है । इस बात से क्षुब्ध एक दर्जन ग्रामीणों ने प्रधान गौतम गुप्ता के नेतृत्व में विधान परिषद सदस्य को ज्ञापन सौंपते हुए विद्यालय निर्माण की मांग किया । सीएमओ डा.एसएन दुबे,डा.बीके यादव, फैजान अहमद अधीक्षक सीएचसी दोहरीघाट,अजय सिंह आदि ने विधान परिषद सदस्य को बुके देकर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर  राज्य सभा सांसद सकलदीप राजभर ,पूर्व मंत्री उत्पल राय , भरत भैया ,एसडीएम लालबाबू दुबे, राधेश्याम सिंह, महाप्रसाद, राजेश यादव, बबलू ठठेरा,आलोक मल्ल, कौशल चौहान ,परशुराम चौहान ,जितेन्द्र यादव ,दुर्गेश गुप्ता आदि रहें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *