अपना जिला

मधुबन के युवक की वजह से नोएडा को किया जा रहा है सैनेटाइज

नोएडा के अट्टा मार्केट में उस समय सनसनी फैल गई जब पुलिस ने उस इलाके से एक कोरोना वायरस से पीड़ित
शख्स को पकड़ा, दरअसल पकड़ा गया शख्स मऊ जिले के मधुबन का रहने वाला है, जो कल यानि शुक्रवार को
इलाज के दौरान अस्पताल से फरार हो गया था, और तभी से पुलिस इसकी तलाश में जुटी थी, जिसे आज सुबह
अट्टा मार्केट से पकड़ लिया गया, इस युवक ने शनिवार को जिला अस्पताल पहुंच कर बताया था कि उसमें कोरोना वायरस के लक्षण महसूस हो रहे हैं, जिसके बाद डॉक्टरों ने उसकी जांच शुरू कर दी, हालांकि जांच के दौरान डॉक्टरों को चकमा देकर युवक वहां से भागने में कामयाब हो गया,जिसके बाद पूरे जिले में हड़कंप मच गया और पुलिस उसकी तलाश में जुट गई, काफी तलाश के बाद पुलिस ने युवक नोएडा के अट्टा मार्केट से पकड़ने में कामयाब रही, अब युवक का इलाज किया जा रहा है,
साथ ही पूरे अट्टा मार्केट को सैनेटाइज भी किया जा रहा है, इस दौरान पुलिस उन लोगों की भी तलाश कर रही है जिसके संपर्क में ये कोरोना पीड़ित आया था.

सांकेतिक चित्र- सौजन्य से google

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *