अपना जिला

जायसवाल समाज में जरूरतमंदों को वितरण किया खाद्यान्न का पैकेट

मऊ। नावेल कोरोना के तहत लॉक डाउन के दौरान लोग अपने घरों में कैद होकर रह गए हैं। ऐसे में ऐसे तमाम लोग भी हैं जिन्हें दो जून की रोटी के लिए प्रतिदिन मेहनत करना पड़ता था। जिनकी मदद के लिए शासन प्रशासन से लगाएत तमाम समाजसेवी संगठनों द्वारा लगातार उनकी मदद की जा रही है। उसी क्रम में गुरुवार को नगर क्षेत्र में जायसवाल समाज सेवा समिति द्वारा लगभग 200 जरूरतमंद परिवारों तक आटा, दाल, चावल, आलू, मसाला, तेल व नमक इत्यादि खाद्यान्नों का पैकेट वितरित किया गया।
गुरुवार को नगर क्षेत्र के टीसीआई मोड़ सतीघाट, भीटी क्षेत्र, ताजोपुर, सहादतपुरा मोहल्ला में घूम-घूम कर 200 जरूरतमंद परिवारों तक एक हफ्ते का राशन वितरित किया गया। इस संबंध में लोगों ने कहा कि आज समूचा विश्व इस महामारी की झंझावात से जूझ रहा है। ऐसे में हमारे बीच के असहाय परिवारों को चिन्हित कर उनकी मदद करना हम सभी का परम कर्तव्य बनता है।
इस दौरान जिला अध्यक्ष कैलाश नाथ जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, राधेश्याम जयसवाल, मुन्ना जी जायसवाल, पीयूष जायसवाल, दीपक, विपुल, श्रीराम इत्यादि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *