तस्वीरों में मऊमिसाल-ए-मऊ

मऊ के सैफ की फोटो आर्ट स्पेस न्यूयार्क में

विश्व भर के 90 फोटोग्राफरों में तीन भारत के

(आनन्द कुमार)

अमिला/ मऊ। अपने कुछ अलग शौक के साथ पढ़ाई हो और पढ़ाई के दौरान ही नौकरी मिल जाये ऐसे में जब अपने जुनून ए शौक के चर्चे सात समंदर पार किसी बड़े देश में हो तो फिर क्या कहने, ताली भी बजनी है और बल्ले-बल्ले भी होना है। अमेरिका में लगे इस आर्ट गैलरी में भारत से मात्र तीन लोगों का फोटो लगा है जिसमें मऊ का युवा मुहम्मद सैफ का फोटो भी शामिल है।
ऐसा ही कुछ हो रहा है जनपद के नगर पंचायत अमिला बाजार निवासी मुहम्मद सैफ के साथ।
सैफ के चित्र का प्रदर्शनी अमेरिका के न्यूयॉर्क में प्रदर्शित की गयी है।
प्रयागराज से इलेक्ट्रिकल इंजीनियर की पढ़ाई कर चुके सैफ वर्तमान में एक प्राइवेट कम्पनी में जाॅब कर रहे हैं। मेद्यावी सैफ पढ़ाई के साथ-साथ ट्रैवेल एण्ड डॉक्यूमेंट्री फोटोग्राफर का भी शौक रखते हैं।

अपने सोशल साइट के अलावा वे अपने बेहतरीन फोटोग्राफी को आर्ट गैलरी में प्रदर्शित करते रहते हैं।
अमेरिका के न्यूयार्क में आर्ट स्पेस में ‘महिला मानवाधिकार’ शीर्षक पर विश्व भर के 90 फोटोग्राफरों के चित्र चयनित किए गए हैं जिसमें सैफ द्वारा प्रयागराज में एक ईट भट्टे पर महिला द्वारा सिर पर ईंट का बोझ लिए फोटो क्लिक किया गया जिसे न्यूयार्क के आर्ट गैलरी में लगाया गया है।

देश के बेटे मुहम्मद सैफ की फोटो प्रदर्शनी विदेश में खूब सराही जा रही है। विदेशी कला के प्रेमी उनके चित्र पर उसके अंदाज को सराह रहे हैं। इस आर्ट गैलरी में भारत के दो अन्य के भी फोटो लगे हैं जिसका नाम सचिन चौहान व डिंपी भालोटिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *