अपना जिला

पूर्व विधायक सुबाष चन्द्र यादव का निधन

घोसी के पूर्व विधायक सुबाष चन्द्र यादव का आज मंगलवार को प्रातः 03.30 बजे फातिमा अस्पताल में निधन हो गया। उनके शव को फातिमा अस्पताल से उनके पैतृक आवास कोपागंज स्थित ग्राम सोनराईच रखा गया है जहां से अन्तिम संस्कार हेतु उनकी शव यात्रा आज ही 10 बजे दोहरीघाट स्थित मुक्तिधाम के लिए जायेगी। उनके निधन का समाचार सुनते ही गांव सहित राजनीतिक एवं सामाजिक लोगों के बीच शोक का लहर छा गया है। लोगों ने कहा कि हमने अपने बीच से एक कुशल राजनीतिक व्यक्ति को खो दिया है। सोमवार को उनके तबीयत खराब होने पर फातिमा अस्पताल में उनका कुशलक्षेम पूछने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजीव राय गए थे।

श्री राय ने कहा कि सुभाष यादव मृदुभाषी एवं सरल व्यक्तित्व के धनी थे ऐसे साधारण व्यक्ति विरले मिलते हैं। उन्होंने कहा कि हम लोगों ने अपना एक अभिभावक खो दिया। उधर उनके निधन के समाचार पर समाजवादी पार्टी, कांग्रेस एवं भारतीय जनता पार्टी बसपा आदि के नेताओं ने दुख व्यक्त किया है। स्व. सुभाष यादव के पुत्र प्रकाश चंद यादव एवं पुत्रवधू डॉक्टर रीमा यादव चिकित्सक हैं।
दुख व्यक्त करने वालों में हरिद्वार राय, डा. पी एल गुप्ता, कोपागंज नगर पंचायत अध्यक्ष हेलाल अहमद, कुद्दुस अंसारी, अरशद जमाल, तय्यब पालकी, आनंद प्रताप सिंह, डीजीसी राजेश सिंह राज, डीजीसी प्रमोद साहनी, प्रदीप सिंह, अधिवक्ता अजय कुमार सिंह, सुनील कुमार दुबे सोनू, आनन्द कुमार आदि ने दुख: किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *