डॉक्टर की पुत्री बनी जज, पीसीएस-जे परीक्षा में 69 वीं रैंक
(चंद्रशेखर श्रीवास्तव)
मऊ। जिले के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आरके लाल की पुत्री अंशिका लाल ने पीसीएस-जे की परीक्षा में प्रदेश में 69 वां रैंक हासिल करके जिले का नाम रोशन किया है। चिकित्सक पुत्री की सफलता की सूचना मिलते ही जिले में खुशी की लहर दौड़ गया। अंशिका ने पीसीएस-जे की परीक्षा में सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व बड़ी बहन को दिया है। उधर चिकित्सक पुत्री द्वारा पीसीएस-जे की परीक्षा में मिली सफलता की सूचना मिलते ही बधाई देने वालों का तांता लग गया।
मूलत: जौनपुर के जिले के निवासी वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आरके लाल काफी दिनों से मऊ जिले के फातिमा हास्पिटल के पास इमिलिया में रहते हैं। डॉ. लाल की पुत्री अंशिका लाल शुरु से ही पठन-पाठन में काफी होनहार रही है। अंशिका लाल ने हाईस्कूल की परीक्षा वर्ष 2008 में फातिमा स्कूल से 95 प्रतिशत अंक प्राप्त करके किया। साथ ही इण्टरमीडिएट की परीक्षा सनबीम स्कूल वाराणसी से वर्ष 2010 में 90 प्रतिशत अंक हासिल करके किया। इण्टरमीडिएट के उपरांत अंशिका ने पांच वर्षीय बीए एलएलबी की पढ़ाई हिदायतुल्लाह नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी रायपुर छत्तीगढ़ से किया। बीए एलएलबी की परीक्षा उत्तीर्ण करने के उपरांत अंशिका ने पीसीएस-जे की तैयारी करना शुरु कर दिया। अंशिका ने पीसीएस-जे की परीक्षा में
प्रदेश में 69 वां रैंक हासिल करके जिले का नाम रोशन किया है। चिकित्सक पुत्री की सफलता की सूचना मिलते ही जिले में खुशी की लहर दौड़ गया। उधर अंशिका लाल ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने पिता डॉ. आरके लाल, माता श्रीमती मीना श्रीवास्तव व बड़ी बहन डॉ. हर्षिता लाल को दिया है। साथ ही साथ अंशिका ने यह भी कहा कि उसके जीवन का मकसद समाज के गरीब, दबे हुए लोगों को न्याय दिलाना है। उधर चिकित्सक पुत्री की सफलता की सूचना मिलते ही जिले में खुशी की लहर दौड़ गया।

