अपना जिलाखास-मेहमान

मऊ के 60 लोकसेवक एवं समाजसेवकों का हुआ सम्मान

मऊ । भारत पुनरुत्थान अभियान, साथी फोरम एवं आईसीटी इन्नोवेटर्स ग्रुप मऊ के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को नगर के डा. राम मनोहर लोहिया के कम्युनिटी हॉल में उत्कृष्ट लोकसेवक एवं समाजसेवक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए छपरा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर हरिकेश सिंह ने कहा कि यह एक बहुत ही सुंदर और सराहनीय शुरुआत है और ऐसा पहली बार हो रहा है जब प्रशासन और समाज को एक मंच पर लाकर सम्मानित करने का अद्भुत प्रयास किया गया है। मैं बहुत प्रसन्न और प्रभावित हूँ तथा चाहूंगा कि इस प्रकार के कार्यक्रम भविष्य में भी होते रहें।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी मऊ आशुतोष द्विवेदी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम से उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों का उत्साहवर्धन तो होता ही है, इससे समाज मे बड़े परिवर्तन का शुभारंभ भी होता है। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजकों की मुक्त कंठ से प्रशंसा किया।
कार्यक्रम को मुख्य चिकित्सा अधिकारी सतीश चंद्र, इंस्पेक्टर कोतवाली शिशिर त्रिवेदी, सुनील कुमार सिंह, हरिहर यादव, अंजनी कुमार सिंह, डॉक्टर रामविलास भारती, राणा बलवंत सिंह, धर्मराज चौहान, श्रीनिवास सिंह , नित्यप्रकाश यादव, अध्यक्ष, प्राथमिक शिक्षक संघ, मऊ , डॉक्टर राजेश चतुर्वेदी, खंड शिक्षा अधिकारी, मनोज जायसवाल, माधवेन्द्र पांडेय, खंड शिक्षा अधिकारी आदि ने संबोधित किया।
कार्यक्रम में अपने कार्यरत क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए मुख्य विकास अधिकारी मऊ डा. आशुतोष द्विवेदी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सतीश चन्द, सहायक परिवहन अधिकारी अवधेेेश  कुमार, इंस्पेक्टर कोतवाली शिशिर द्विवेदी, यातायात निरीक्षक श्री प्रकाश शुक्ला, महिला थानाध्यक्ष अनिता सिंह, होमगार्ड कमाण्डेंट गुलाब सिंह, जिला आपूर्ति निरीक्षक सौरभ सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी चन्द्रभूषण पाण्डेय, एफडीआई रतनपुरा, कानूनगो सदर संग्राम सिंह,  सामाजिक क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने के लिए अधिवक्ता हुमा रिजवी, चिकित्सक डा. राजीव पाण्डेय, डा. हरजोत पाण्डेय, पंकज सिंह, एडवोकेट झारखण्डे मिश्रा,  संजय मिश्रा, सविता सुमन, पूनम सिंह, अभिषेक पाण्डेय, अजय प्रताप, लक्षिराम प्रसाद, फिरोजपुर प्रधान राम अवतार, कंधेरी देवेन्द्र यादव, शिक्षक बृजेश गिरी, पत्रकार अरूण सिंह भीमा, पत्रकार आनन्द कुमार, गायक पं. माही मृदुल सहित कुल 60 लोगों मुख्य अतिथि प्रोफेसर हरिकेश सिंह द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का स्वागत सतीश कुमार सिंह तथा आभार प्रदर्शन अभिषेक सिंह द्वारा किया गया।  कार्यक्रम का संचालन राजेश श्रीवास्तव ने किया।


कार्यक्रम में उच्च प्राथमिक विद्यालय अइलख की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया तथा प्राथमिक विद्यालय वलीदपुर, मुहम्मदाबाद की छात्राओं द्वारा स्वच्छता गीत के साथ लोकनृत्य प्रस्तुत कर सराहना बटोरी गई।

इस अवसर पर विवेक कुमार सिंह निकुंभ,  दिवाकर दूूबे, अभिषेक पांडेय , शिव नारायण सिंह, भानु पांडेय, धर्मराज चौहान, श्रीनिवास सिंह, ज्ञानचंद कन्नौजिया, अजय सिंह, मंतोष पांडेय, अभिषेक सिंह, भारत आदि का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। इस अवसर पर प्रमुख रूप से सुनील कुमार दुबे सोनू, विहिप जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह, आदि मौजूद रहे।

https://youtu.be/k_IaSaJPAgw

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *