टैक्स बार एसोसिएशन के तत्वाधान में डिस्ट्रिक्ट बार व सेंट्रल बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने ज्ञापन सौंपा
मऊ। टैक्स बार एसोसिएशन मऊ के तत्वाधान में सोमवार को डिस्ट्रिक्ट बार और सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने संयुक्त रूप से अपनी विभिन्न 13 सूत्रीय मांगों को लेकर नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान अधिवक्ताओं ने अपनी मांगों के पक्ष में प्रदर्शन करतेे हुए मांग किया कि यदि उनकी मांगों का ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन का रास्ता अख्तियार करने को बाध्य होंगे। आज ही वाणिज्य कर कार्यालय पर अधिवक्ता दिवस पर देश के प्रथम राष्ट्रपति भारत रत्न अधिवक्ता डॉ राजेंद्र प्रसाद जी की जयंती पर विचार गोष्ठी हुई। इस मौके पर टैक्स वार ने कहा कि न्यायालय की विधि व्यवस्था का केवल अधिवक्ता ही कर सकता है, इस विधि व्यवसाय को अनदेखी करना व्यवस्था पर कुटाराघात है। मंत्री शिवाजी सिंह कहा कि जीएसटी काउंसिल में वरिष्ठ अधिवक्ता बंधुओं को सम्मिलित किया जाए। सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विरेंद्र बहादुर पाल व मंत्री संजय कुमार त्रिपाठी ने मांगो का समर्थन किया और कहा कि अधिवक्ता हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस को लेकर हम किसी भी स्तर तक उतरने को बाध्य होंगे डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अतुल राय एवं रितेश कुमार श्रीवास्तव मंत्री एवं ने कहा कि पहले चरण में ज्ञापन दिया जा रहा है।फिर सड़क से संसद तक कुछ किया जाएगा। संयोजक अमरेश कुमार सिंह ने संचालन करते हुए आंदोलन को तेज करने की चेतावनी दी और जीएसटी रिटर्न में संशोधन रिवाइज की प्रक्रिया को लागू किया जाए। इसअवसर पर प्रसाद जी के जीवन पर प्रकाश डाला गया। ज्ञापन देने वाले अधिवक्ताओं में मुख्य रूप से इशरत कमाल आजमी, दीनानाथ शाह, प्रदीप सिंह, शब्बीर अहमद, अनीश कुमार, आलोक तिवारी, आलोक दुबे, एजाज अहमद, अश्वनी कुमार मौर्या, संजय कुमार, हेमंत कुमार, अरशद अली, मनीष सिंह, शिवानंद चौबे, बृजेश कुमार चौधरी, शहजाद अंसारी, विजय शंकर प्रजापति, विपुल सिंह, मोहम्मद तलहा, मनोज कुमार कुशवाहा, शिवानंद चौबे, पंकज गुप्ता, उत्तम कुमार सिंह, अतुल सिंह, राहुल यादव, अयूब अहमद, अवधेश सिंह, प्रमोद सिंह, एजाज अहमद, हरेन्द्र यादव, अवधेश सिंह, विजय शंकर प्रजापति, फैयाज अहमद आदि लोग उपस्थित रहे।

