मऊ के अमिला में आफिस में घुसकर बदमाशों ने मारी युवक को गोली मौत

मऊ। घोसी थानाअंतर्गत अमिला में बदमाशों ने दिनदहाड़े एक युवक को उसके कार्यालय में घुसकर गोली मार दी और असलहा लहराते हुए वहां से फरार हो गए। सूत्रों के मुताबिक एक बाइक पर तीन की संख्या में आए बाइक सवार बदमाशों ने बड़े आराम से घटना को अंजाम दिया। बदमाशों ने युवक के गर्दन तीन से चार संख्या में गोली मारे घटना स्थल से अस्पताल पंहुचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के मुताबिक घोसी कोतवाली थाना क्षेत्र के अमिला में रामलगन गर्ल्स डिग्री कालेज के पास चुम्मानार गांव निवासी रामसमुझ राजभर का पुत्र पिंटू राजभर 28 वर्ष अमिला बोझी मार्ग पर अमन टेस्ट ट्रेनिंग के नाम से विदेश भेजने का आफिस चलाता था। वे शुक्रवार को नित्य की भांति अपने कार्यकाल में बैठा था कि लगभग 12 बजे तीन व्यक्ति एकाएक आफिस में घुस गये, पिण्टू कुछ समझ पाता तब तक बदमाशों ने तीन से चार गोली पिंटू के सर व गर्दन में झोंक दिया। उसके बाद हमलावर बड़े आराम से फरार हो गोली से घायल पिंटू को पुलिस प्राथमिक स्वास्थय केन्द्र घोसी लाई जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों थानीदास बोझी मार्ग को जाम कर दिया। घटना स्थल पर पुलिस अधीक्षक सुशील घुले के अपराधियों को शीघ्र पकड़ने के आश्वासन के बाद जाम समाप्त हुआ।


