कोरोना वैक्सीन न लगवाने की जिद्द में पत्नी का भी आधार कार्ड लेकर पेड़ पर चढा़ युवक

( जूही )
मध्यप्रदेश। विज्ञान चाहे जितना भी तरक्की कर ले, लेकिन समाज में कुछ बेवकूफ और नकचढ़े ऐसे भी होते हैं जो विज्ञान की महत्ता को न समझ अपने दिमाग का प्रयोग करते हैं और अपना जान जोखिम में डाल विज्ञान को मुंह चिढ़ाने की कोशिश करते हैं। एक ऐसा ही मामला पता चला है मध्य प्रदेश राज्य के जनपद राजगढ़ में कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन को लोग जहां हथियार के तौर पर ले रहे हैं और वैक्सीन को लगवाने के लिए यहां अपनी-अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं वहीं कुछ ऐसे भी हैं जिनके पास वैक्सीन लगाने की टीम पंहुच रही है तो वे अपने अफवाह और भ्रम की बदौलत अपने जान को जोखिम में डाल वैक्सीन न लगाने के लिए पेड़ पर चढ़ जा रहे हैं। वे टीका लगवाने के नाम पर भागते फिर रहे हैं। राजगढ़ जनपद के पाटन कला गांव में कंवरलाल नामक युवक को टीका लगाने के लिए जबकि का कोविड की टीकाकरण टीम केन्द्र पर इंतजार कर रही थी तो वह वह टीका केंद्र पर नहीं पहुंचा। अपना तो अपना पत्नी का भी कोविड का वैक्सीन ना लग पाए इसके लिए वह उसका भी आधार कार्ड लेकर पेड़ पर चढ़ गया और पेड़ से तब तक नहीं उतरा जब तक केंद्र पर वैक्सीन खत्म नहीं हो पाई। वैक्सीन की टीकाकरण टीम व गांव के लोग युवक को टीका लगाने के लिए पेड़ से उतारने के लिए सिफारिश करती रह गई लेकिन वह पेड़ से नहीं उतरा और ना ही किसी की एक बात सुनी। युवक कंवर लाल के मन में डर बैठा है कि टीका लगने से तेज बुखार बदन दर्द और जुखाम होता है और बाद में परेशानी होती है। इसी की वजह से वह मना करता रहा और इस परेशानी का सामना उसकी पत्नी भी ना करें इसलिए उसका आधार कार्ड भी लेकर वह चंपत हो गया और पेड़ पर चढ़ गया। युवक के इस पागलपन का चर्चा चारो ओर है।


