रचनाकार

गुजरात के डॉ. गुलाब चंद पटेल को डायमंड ऑफ इंडिया अवार्ड – 2021

स्वदेश संस्था भारत की ओर से समाज सेवी, कवि लेखक, संगीत कार मूर्तिकार और श्रेष्ठ शिक्षकों का सम्मान किया जाता है, इस प्रकार गांधीनगर महात्मा गांधी साहित्य सेवा मंच गुजरात के अध्यक्ष, हिंदी गुजराती कवि लेखक अनुवादक और समाज सेवी, नशा मुक्ति अभियान प्रणेता ब्रेस्ट कैंसर अवेर्नेस प्रोग्राम आयोजक को इंटरव्यू के माध्यम से ऑन लाइन वीडियो के माध्यम से "डायमंड ऑफ इंडिया अवार्ड-2021 के लिए चयनित किया गया है और इन्हें ऑन लाइन डिजिटल सम्मान पत्र प्रदान करके सम्मानित किया गया है, इंटरव्यू के माध्यम से प्रतिभा संक्षिप्त वीडियो मे अपनी उपलब्धियों का विवरण प्रस्तुत करता हे, राष्ट्र मे विशिष्ट प्रतिभा की ध्वजा लहराने हेतु इस अवार्ड देने के लिए संस्था ने कदम उठाए हैं।

डॉ गुलाब चंद पटेल को कलम से क़लम तक मंच दांतिवाडा गुजरात के अध्यक्ष सुनील कुमार सुथार और उपाध्यक्ष श्री शैलेष वाणिया जी (अध्यक्ष खम्भोंलज साहित्य सेवा संस्था आणंद) द्वारा अभिनंदन दिया गया है।

डॉ गुलाब चंद पटेल
अध्यक्ष महात्मा गांधी साहित्य सेवा मंच गांधीनगर, mo 8849794377

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *