मिसाल-ए-मऊ

मऊ की बेटी अंजली बनी स्विट्जरलैंड में वैज्ञानिक

मऊ। (Mau) रानीपुर विकास खण्ड मुख्यालय की निवासी डॉ राणा प्रताप सिंह की बेटी कुमारी अंजली सिंह ने ईवैल्यूसर्व स्विजरलैंड, यूरोपी कंपनी में वैज्ञानिक के रूप में चयनित होकर मऊ का नाम रोशन किया है।

अंजलि के पिता डा. राणा प्रताप सिंह बैंक से रिटायर हैं और उनकी माता आशा सिंह वाराणसी के यूपी इण्टर कालेज में हिंदी विषय की लेक्चरर हैं। अंजली सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय अपने चाचा गोपालगंज में जिला जज राकेश कुमार सिंह और अपने माता पिता को दिया है। अंजलि की प्रारम्भिक शिक्षा रानीपुर में हुई। उसके बाद हाई स्कूल वाराणसी के अतुल आनंद कॉलेज से तथा इंटरमीडिएट राजस्थान के झालावाड़ से तथा बीएचयू से आईआईटी करने के बाद बी फार्मा, आईआईटी गुवाहाटी से एमटेक करके सिविल परीक्षा की तैयारी दिल्ली से कर रही थी। विदेशी की दवा कंपनी में साइंटिस्ट के पद पर चयन होने के बाद अंजली के परिवार में खुशियों का माहौल है। अंजलि की ट्रेनिंग दिल्ली में 6 महीने की होगी। उसके बाद हेड क्वार्टर स्विजरलैंड (यूरोप) भारत में गुड़गांव, बेंगलुरु बाकी देश अमेरिका, चीन, चाइना, जर्मनी नीदरलैंडस, रोमानिया और दुबई देशों में सेवा देती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *