खास-मेहमान

PM मोदी के करीबी IAS अफसर एके शर्मा को UP मंत्रिमंडल में जगह, मऊ में खुशी

मऊ। उत्तर प्रदेश योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल में कैबिनेट मंत्री के रूप में मऊ जनपद के मूल निवासी व विधान परिषद सदस्य अरविंद कुमार शर्मा ने कैबिनेट मंत्री के रूप में पद व गोपनीयता की शपथ लेते ही जनपद वासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। वर्षों से विकास के रूप में अनाथ मऊ को, अरविंद कुमार शर्मा के मंत्री बनते ही काफी उम्मीदें जागृत हो गई हैं। अरविंद शर्मा मूलत: जनपद के रानीपुर विकासखंड के काझा खुर्द गांव निवासी हैं। वे पिछले वर्ष 2020 मैं आईएएस की नौकरी से वीआरएस लेकर राजनीति में कदम रखे थे और कुछ दिन बाद ही उन्हें उत्तर प्रदेश में विधान परिषद सदस्य के रूप में टिकट दिया गया, जिस पर वह विधान परिषद सदस्य के रूप में सदन में प्रवेश किए। उनके विधान परिषद सदस्य बनते ही योगी सरकार के पिछले ही मंत्री काल में उनका मंत्री या तो डिप्टी सीएम बनने की चर्चा काफी होती रही लेकिन वह महज अफवाह ही साबित हुआ। एके शर्मा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में भी कार्य कर चुके हैं। इसके अलावा श्री शर्मा मुख्यमंत्री के रूप में जब नरेंद्र मोदी गुजरात की जिम्मेदारी संभालते थे, तो एके शर्मा मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ काफी कुछ जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। उन्हें प्रधानमंत्री का अत्यंत करीबी माना जाता है तथा चर्चा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिन नौकरशाहों पर सबसे ज्यादा भरोसा करते हैं उनमें एके शर्मा भी अपनी ईमानदारी और सादगी से श्री मोदी के काफी प्रिय हैं। पश्चिम में अरविंद शर्मा को 2022 के चुनाव में काफी जिम्मेदारी दी गई थी जिसमें वह अपनी जिम्मेदारी पर खरे उतरे। इसके अलावा कोविड काल के दौरान प्रधानमंत्री के लोकसभा क्षेत्र वाराणसी में भी उन्होंने कई जिम्मेदारियां संभाल रखी थी। कोरोना काल में अरविन्द शर्मा के कार्यों की काफी प्रशंसा की जा रही थी।
अरविंद शर्मा के कैबिनेट मंत्री पद का शपथ लेते ही मऊ के लोगों को काफी उम्मीदें जागृत हो गई हैं। लोग श्री शर्मा के अंदर कल्पनाथ राय का अक्स ढूंढते हैं। अब देखना होगा कि अरविंद शर्मा योगी के मंत्रिमंडल में मऊ के लिए क्या-क्या करते हैं। वैसे तो उसे श्री शर्मा के ऊपर मंत्रिमंडल की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ 2024 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को केंद्र में हैक्ट्रिक लगवाने के लिए भी काफी जिम्मेदारी निभानी होगी। कैबिनेट मंत्री के रूप में अरविंद शर्मा के शपथ लेने के बाद अब जनपद में यह चर्चा तेज है कि अरविंद शर्मा को कौन सा मंत्री मंडल मिलेगा। लोग आपस में चर्चा के दौरान अपने अपने हिसाब से मंत्रिमंडल का बंटवारा करते नजर आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *