अपना जिला

मऊ में फॉर्च्यूनर और नेक्सान के जबरदस्त टक्कर में, 09 घायल, गाड़ियों के उड़े परखच्चे

मोहम्मदाबाद गोहना/मऊ। जनपद के मोहम्दाबाद गोहना तहसील अंतर्गत रानीपुर थाना के शमशाबाद गांव के समीप पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर रविवार को लगभग 2:00 बजे नेक्सन एवं फॉर्च्यूनर गाड़ी के आमने-सामने हुई जबरदस्त टक्कर में जहां नेक्सन गाड़ी के परखच्चे उड़ गए, वहीं फॉर्च्यूनर गाड़ी पलट गई।इन गाड़ियों में बैठे लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर तत्काल इसकी सूचना रानीपुर थाने को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आनन-फानन में घायलों को नजदीक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां कुछ की हालत नाजुक होने पर सदर मुख्यालय के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक मऊ जनपद से गुजर रही पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के मोहम्दाबाद गोहना तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम शमशाबाद के पास थाना रानीपुर क्षेत्र में फॉर्च्यूनर और नेकसान के आमने सामने टक्कर में 9 लोग घायल हो गए।
बताते चले कि दिल्ली से आ रहे अपने परिवार के साथ जयशंकर शर्मा बक्सर निमंत्रण में अपनी नेक्सन गाड़ी से जा रहे थे,कि गाजीपुर से गलत साइड चल रही फॉर्च्यूनर गाड़ी से आमने सामने टक्कर हो गई।जिसमें जयशंकर शर्मा का पूरा परिवार गंभीर रूप से घायल हो गया।वही फॉर्च्यूनर पलटी हो गई इसमें एक गनर के साथ पांच लोग घायल हो गए। वाहन की टक्कर की आवाज सुनकर शमशाबाद क्षेत्र के ग्रामीण पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पहुंच गए और तुरंत 112 एवम थाना रानीपुर को सूचना दी।सूचना पाते ही रानीपुर एसआई सरफराज खान,हेड कांस्टेबल मोहन यादव दल बल के साथ पहुंचकर घायलों को तुरंत अस्पताल भिजवाया। क्षतिग्रस्त वाहन को रोड से साइड हटाकर रोड को क्लियर कराकर रास्ता साफ कराया तथा आवागमन को चालू कर दिया। घायलों में चौबेपुर वाराणसी निवासी 40 वर्षीय अमरनाथ चौबे,26 वर्षीय विक्षिप्त तिवारी,42 वर्षीय चालक पंकज पांडे, 28 वर्षीय अनुराग यादव,45 वर्षीय छवि राज निवासी चंदौली तथा तथा दूसरी गाड़ी में दिल्ली से चलकर बक्सर जा रहे हैं जय शंकर शर्मा उनकी पत्नी नीतू शर्मा,उनकी 9 साल की बच्ची तथा ड्राइवर घायल हो गये।जिसे पुलिस ने मोहम्मदाबाद गोहना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां हालत नाजुक होने पर ट्रामा सेंटर आजमगढ़ के लिए भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *