अपना जिला

स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत् भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर कूड़ा पात्र दिया

मऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्वच्छ भारत मिशन अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सेक्टर मुंशीपुरा के वार्ड नंबर 17 काली चौरा के पास सभासद ,नगर पालिका परिषद मऊ राकेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में घर घर जाकर कुड़ा पात्र (बाल्टी गीले व सूखे कूड़े के लिये अलग,अलग) वितरण कर स्वच्छता के लिए सभी मुहल्ले वासियों को प्रेरित किया।
सभासद राकेश कुमार तिवारी ने बताया की केंद्र और प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी स्वच्छ भारत मिशन योजना को आगे बढ़ाने के लिए नगर पालिका परिषद मऊ के अंतर्गत 42 वार्ड के सभासदों सहित 5 नामित सभासदों को 250 की संख्या में कुड़ा पात्र (प्लास्टिक की बाल्टी) नगरपालिका प्रशासन द्वारा उपलब्ध करवाई गई है।जिसे सभी सभासदों को आम जनमानस के बीच वितरण करते हुए स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है।
प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री योगी के साथ ही नगर विकास मंत्री ए के राय शर्मा द्वारा स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए अथक प्रयास किया जा रहा है। उसी क्रम में हम सब ने ठाना है की प्रत्येक नागरिक तक स्वच्छता की अलख जगाकर अपने आस पास स्वच्छता को अभियान बनाकर लोगों की स्वैच्छिक आदत में शामिल करवाना है।
इस अवसर पर सुनील दूबे, सोनू सिंह, दीपू चौरसिया, नीरज गुप्ता, अमित वर्मा हिमांशु वर्मा, अभिषेक गुप्ता सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *