दो बसों का आपस में टक्कर 04 की मौत कई घायल, मरने वालों में एक सिपाही

मऊ। दो बसों के आपस में टक्कर में चार की मौत तथा लगभग दस लोगों के घायल होने का समाचार प्राप्त हुआ है।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को सांय लगभग 06 बजे के आस पास, मऊ से नगरा को जा रही डमरू धारी बस जैसे ही हलधरपुर थाना क्षेत्र के धर्मागतपुर के पास पहुंची थी कि दूसरी दिशा से चुनावी ड्यूटी से लौट रही, खाली स्कूल की आपस में टकरा गई। टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग भयग्रस्त हो गए। आनन-फानन में लोग घायलों की मदद के लिए दौड़े। मौके पर ही कुछ लोगों के मरने की सूचना मिल गई फिर भी लोग उन्हें आनन-फानन में लेकर रतनपुरा के स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने 4 को मृत घोषित कर दिया वही एक का उपचार चल रहा है। घटना में मरने वालों में एक व्यक्ति उत्तर प्रदेश पुलिस के सिपाही जिसमें एक का नाम अनिल कुमार यादव है। तथा एक व्यक्ति स्थानीय थाना क्षेत्र के सराय भारती का निवासी है। वही पुलिस घायलों को लेकर जिला अस्पताल मऊ पहुंच रही है।

