खास-मेहमान

भाजपा के जिला पंचायत अध्यक्ष, सदस्यों व क्षेत्र पंचायत के प्रमुखों का हुआ सम्मान

मऊ। भारतीय जनता पार्टी द्वारा पार्टी के अधिकृत तथा निर्विरोध विजयी रहे जिला पंचायत के अध्यक्ष तथा सदस्य व क्षेत्र पंचायत के प्रमुखों का सम्मान समारोह पुरानी तहसील स्थित आरएस पैलेस में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में कुछ दिन पहले भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा भाजपा के ब्लाक प्रमुखों की संख्या दो बागी को लेकर फाइव+प्लस टू कहा गया था लेकिन दो बागी कहीं नजर नहीं आए।

स्वागत कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य यशवंत सिंह ने कहा कि, मऊ जनपद ने निर्विरोध जिलापंचायत अध्यक्ष चुनकर अपना मान बढ़ाया है। पंचायत चुनाव कोविड काल में बहुत ही विषम परिस्थिति में सम्पन्न हुआ, कार्यकर्ताओं ने जान जोखिम में डालकर पार्टी को मजबूत किया इसके लिए मैं कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करता हूं। जिस प्रकार से विपक्ष पंचायत चुनाव में सिमट गया उसी तरह से आगामी विधानसभा चुनाव में भी हारेगा। भाजपा प्रत्याशियों ने अपने पुरुषार्थ और पार्टी के सहयोग से जो बड़ी जीत दर्ज की है उसके लिए उन्हें बारम्बार बधाई है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता ने कहा कि,जिस प्रकार से जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत के चुनाव में पार्टी को अभूतपूर्व सफलता मिली है उसके लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अभिनंदन के पात्र हैं। यह मऊ के कार्यकर्ताओं के लिए गौरव का क्षण है क्योंकि मऊ जिले के इतिहास में पहली बार भाजपा का कार्यकर्ता निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष जीता है। पंचायत से पार्लियामेंट तक पार्टी के विचारों के कार्यकर्ता पहुंच चुके है। हमारा ध्येय अंत्योदय और भारत का परम वैभव वापस लाना है। हम सब सर्व धर्म समभाव को मानने वाले राष्ट्रवादी कार्यकर्ता हैं। आगामी विधानसभा के चुनाव में हम भारी बहुमत से जीतेंगे और विपक्ष का प्रपंच धरा का धरा रह जाएगा। आने वाले समय में भारत वर्ष पूरी दुनिया का नेतृत्व करने वाला है।

 नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय ने कहा की भाजपा के कार्यकर्ताओं का मैं सदैव आभारी रहूंगा। मुझको जिला पंचायत अध्यक्ष का पद आप सब के सहयोग से ही मिला है। भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन में और युवाओं के उत्साह बी ऊर्जा से ही जिला पंचायत अध्यक्ष का निर्विरोध चुना जाना संभव हो सका। जिस तरह से भाजपा ने पंचायत चुनाव जीता है उसी तरह आगामी विधानसभा का चुनाव भी जीतेंगे।
विधायक विजय राजभर, ने भी पार्टी के वरिष्ठ वी युवा कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख रानू सिंह,सरिता राजभर, मीनू सिंह, सोनी राज, जय प्रकाश साहनी,जिला पंचायत सदस्य अखिलेश राजभर, प्रतिनिधि राधेश्याम मौर्य तथा अरविंद सिंह डा0 एच एन सिंह, दुर्गविजय राय, सुनील कुमार गुप्ता, अखिलेश तिवारी, दीनबंधु राय, अशोक सिंह, संजय पाण्डेय, राम प्रवेश राजभर, रामाश्रय मौर्य, सत्यमीत्र सिंह दिनेश, संजीव जायसवाल, अरुण सिंह, भरत सिंह, राधेश्याम सिंह, सचिंद्र सिंह नाथ ,मनीष मद्धेशिया, सुनील यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *