सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन मऊ में अध्यक्ष पद पर वीरेंद्र बहादुर पाल ने किया नामांकन
■ महामंत्री पद पर अरविंद तिवारी, शशि प्रकाश तेगा सहित अजय सिंह ने अपने समर्थकों के साथ अपना-अपना नामांकन
मऊ। सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट मऊ का नामांकन शुक्रवार को अंतिम दिन रहा है। नामांकन के आखिरी दिन गहमा गहमी के बीच कई दिग्गजों ने अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के अन्तिम दिन कार्यकारिणी के 22 पदो पर कुल 11 पर्चे दाखिल हुए। अध्यक्ष पद पर पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र बहादुर पाल व महामंत्री पद पर अरविंद तिवारी, शशि प्रकाश तेगा सहित अजय सिंह ने अपने समर्थकों के साथ अपना-अपना नामांकन दाखिल किया।
इसी के साथ सभी पदों की तस्वीर साफ हो गया कि लड़ाई का समीकरण क्या होने वाला है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर पुनीत कुमार श्रीवास्तव व राणा सिह निषाद, कोषाध्यक्ष पद पर ओमप्रकाश गुप्ता ने नामांकन किया। वरिष्ठ कार्यसमिति के 6 पदों पर प्रमोद कुमार रावत, विनय कुमार शुक्ल, जयदीप कुमार श्रीवास्तव एवं कनिष्ठ कार्य समिति के 6 पदों पर साबिर अली अंसारी ने अपना नामांकन किया। इस प्रकार बार एसोसिएशन की एक वर्षीय नई कार्यकारिणी के 22 पदों पर दो दिन चले नामांकन मे कुल 33 उम्मीदवारो ने अपना नामांकन दाखिल किया।
एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर तीन व महामंत्री पद पर कुल चार उम्मीदवारो ने नामांकन किया है। वरिष्ठ व कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्यो के 12 पदों पर निवर्विरोध निर्वाचन तय है। शेष पदो पर मतदान होना तय है। प्रपत्रो की जांच 15 फरवरी को तथा पर्चा वापसी 17 फरवरी को 11 बजे से 3.30 बजे तक और मतदान 26 फरवरी को 10 बजे से 4 बजे तथा मतगणना 27 फरवरी को एवंम परिणाम की औपचारिक घोषणा 28 फरवरी को आम सभा में की जाएगी। बताते चलें कि चुनाव में कुल 940 अधिवक्ता मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे तथा मतो की गिनती 27 फरवरी को की जाएगी।
चुनाव संचालन कमेटी ने मतदान के दिन बार काउंसिल द्वारा सीओपी नम्बर वाला परिचय पत्र लाना आवश्यक कर दिया है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरे दिन अपर पुलिस अधीक्षक अपने दल बल के साथ सुरक्षा का जायजा लेते रहे। चुनाव संपादन में इल्डर कमेटी के अध्यक्ष दीना नाथ यादव, सदस्यगण शम्भू शरण श्रीवास्तव, रविशंकर सिंह, रविन्द्र लाल श्रीवास्तव, सैयद सादिक अख्तर व अन्य सहयोगी शामिल है।
उधर गुरूवार को कुल 9 पदों पर 21 लोगों ने अपना नामांकन दाखिल किया। जिसमें अध्यक्ष पद पर राजेंद्र राय व योगेंद्र सिंह ने अपना नामांकन दाखिल किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रत्नाकर सिंह व उपाध्यक्ष अनुभव 10 वर्ष से अधिक पर मोहम्मद आरिफ, अनूप कुमार सिंह वही कनिष्ठ उपाध्यक्ष पर प्रशांत कुमार त्रिपाठी व राजेश यादव ने अपना नामांकन दाखिल किया महामंत्री पद पर कृष्ण कुमार यादव ने नामांकन दाखिल किया।
संयुक्त मंत्री पद पर विकास भाई निकुम्भ, ज्ञानचंद पंकज , अमरनाथ प्रजापति, रजनी सिंह ने नामांकन दाखिल किया। कोषाध्यक्ष पद पर श्रीराम चौहान व सदस्य कार्यकारिणी में सुखराम चौहान, तनवीर अहमद , विजय प्रताप सिंह, विनय कुमार राजभर, मिथिलेश निषाद, विजय प्रताप सिंह, अजय कुमार यादव, विजयकांत मिश्र ने नामांकन दाखिल किया। 14 फरवरी को नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि रहेगी, 15 फरवरी को पर्चो की जांच की जाएगी व 17 फरवरी को पर्चो की वापसी तथा 26 फरवरी को मतदान एवं 27 फरवरी को मतगणना 28 फरवरी को परिणाम घोषित किया जाएगा।


