मानव सेवा संस्था ने नववर्ष पर किया नेकी की दिवार की स्थापना

मऊ। मानव सेवा संस्था मऊ द्वारा नववर्ष के दूसरे दिन कोतवाली सदर मऊ के पास संस्था की तरफ से जरूरत मंद लोगों की मदद के लिए नेकी की दिवार की स्थापना कर सराहनीय कार्य किया गया। जिला महासचिव डॉ खालिद खान द्वारा नेकी की दीवार का फीता काटकर इस पहल को प्रारंभ किया गया। उन्होंने कहा कि इस कार्य से सभी वर्ग के लोगो को एक अच्छा संदेश जाएगा और सब कुछ कुछ मदद करें तो सबकी मदद की जा सकती है। उन्होंने कहा कि जिसके पास अधिक कपड़े या जो कपड़े उपयोग में नहीं हैं वे यहाँ आकर अपने अनुपयोगी वस्तुओं को कपड़े, कम्बल इत्यादि रख सकते ऐसे किसी को खोजना भी नहीं पड़ता कि अब ये अनुपयोगी वस्तुओं को किन्हें दे ताकि किसी की मदद हो सके इसलिए यह एक अच्छा स्थान बनेगा जहाँ से लोगों को कपड़े इत्यादि देने में आसानी होगी और इससे गरीब जन जिनके पास पहनने के लिए वस्त्र नहीं गर्म कपड़े नहीं या फिर वो खुली आसमान के नीचे बिना कुछ ओढ़े सोने के लिए विवश है उनकी मदद होगी और वे इस ठिठुरती हुई ठंड से खुद को और अपने परिवार के लोगों को बचा सकेंगे ।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सत्यप्रकाश, जिला उपाध्यक्ष शब्बीर खान, जिला संगठन मंत्री कृष्णा मद्धेशिया, जिला कोषाध्यक्ष मानवेन्द्र सिकदार, नगर अध्यक्ष पूर्वी रामपुकार, नगर अध्यक्ष पश्चिमी दानिश, वैस, अफताब, रामरतन,रजि अनवर एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे जो कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना अहम योगदान दिया।

