अपना जिला

तहसील के टाप टेन नम्बर में दूसरे नम्बर के बकायेदार को नायब तहसीलदार ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

@ पवन कुमार पाण्डेय…
मधुबन ।स्थानीय तहसील प्रशासन जिलाधिकारी अरूण कुमार के निर्देश के बाद राजस्व के वसूली के लिए तहसील स्तरीय 10 बकायेदारों के खिलाफ अपनी कवायद तेज कर दिया । मंगलवार को नायब तहसीलदार अभिजीत प्रताप सिंह के साथ राजस्व टीम नन्दौर पहुंच कर तहसील के 10 बड़े बकायेदार की सूची में दुसरे नम्बर पर नन्दौर निवासी राइस मिलर दुर्गेश मल्ल पुत्र हरिशंकर ों को हिरासत में लेते हुए 14 दिन के लिए जिला जेल भेज दिया। हालांकि अन्य बकायेदारो को शीघ्र शेष बकाया जमा करने के लिए चेताया है । बतादे कि मिलर दुर्गेश मल्ल निवासी नन्दौर पर 20 लाख का बकाया है बार बार नोटिसदिए जानें के बाद भी पैसा जमा किया गया ।राजस्व वसूली के लिए जिलाधिकारी अरुण कुमार ने इसे गंभीरता से लेते हुए तहसील प्रशासन को मिलरो से राजस्व वसूली के निर्देश दिए जानें के बाद तहसील प्रशासन ने अपनी कवायद तेज कर दिया है ।नायब तहसीलदार अभिजीत प्रताप सिंह का कहना है कि बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगा ।तथा सभी अमीनो को बकायेदारों की सूची तैयार कर वसूली करने के निर्देश दिए गए है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *