अपना जिला

छठ पर टेंट लगाने को लेकर चेयरमैन प्रतिनिधि व दावेदार के भाई में गालीगलौज, दोनों पक्षों से 24 के खिलाफ तहरीर

@ पवन कुमार पाण्डेय…
मधुबन ।शनिवार को नगर पंचायत का माहौल उस समय गरमा गया जब धार्मिक मान्यताओं को समेटे उफरौली स्थित प्रसिद्ध दुधिया पोखरा पर छठ पर्व के मद्देनज़र टेंट लगाने को लेकर चेयरमैन प्रतिनिधि शंकर मद्धेशिया व दावेदार बृजेश जायसवाल के भाई विनय जायसवाल के बीच कहां सुनी के बाद जम कर गाली गलौज होने लगा । यह देख पुलिस हरकत में रही तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपनी सक्रियता बढ़ा दिया था । इस मामलें में दोनों पक्षों से एक एक दर्जन लोगों के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की गई है । गौरतलब है की रविवार को नगर पंचायत के विभिन्न जलाशयों पर छठ माता की उपासना करने वाली ब्रती महिलाएं पहुंचगी । नगर पंचायत चुनाव को लेकर चेयरमैन पद के दावेदारों द्वारा जलाशयों पर होर्डिंग व टेंट लगाया जा रहा है । दुधिया पोखरा पर चेयरमैन प्रतिनिधि शंकर मद्धेशिया व दावेदार बृजेश जायसवाल के भाई विनय जायसवाल के बीच टेंट लगाने को लेकर आपसी बैचारिक मतभेद के बाद गाली गलौज होने लगा । दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप प्रत्यरोप लगाने में लगे रहे । उधर कार्रवाई की मांग को लेकर चेयरमैन प्रतिनिधि शंकर मद्धेशिया अपने समर्थकों के साथ थाने पहुंच कर विनय जायसवाल व ओमप्रकाश गुप्त को नामजद करते हुए एक दर्जन अज्ञात के खिलाफ तहरीर दिया । तो बृजेश जायसवाल ने चेयरमैन प्रतिनिधि शंकर मद्धेशिया को नामजद व 10 अज्ञात के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग किया ।चेयरमैन पद के दोनों प्रबल दावेदारों के आमने सामने आ जाने से नगर पंचायत चुनाव को लेकर गहमागहमी बढ़ गया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक सुदेश कुमार सिंह ने कहां कि मामलें की जांच की जा रही है ।जांच के बाद दोषी के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *